12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यओवैसी ने पाकिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश को भी लताड़ा, दे दिया बड़ा...

ओवैसी ने पाकिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश को भी लताड़ा, दे दिया बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर पाकिस्तान और बांग्लादेश को जमकर लताड़ लगाई है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हुआ वह दर्दनाक है। उन्होंने पीएम मोदी से आतंकियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को फेल्ड नेशन बताया। इसके अलावा बांग्लादेश की ओर ले लगातार आ रहे बयानों पर उन्होंने कहा कि जो देश तुम्हें मिला है, वह हमारी वजह से मिला है।

पाकिस्तान पर साधा निशाना
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “पहलगाम में जो हुआ है वो दर्दनाक है, हम इसकी मजम्मत करते हैं। कोई भी बाहर से आकर हमारे लोगों की जान नहीं ले सकता है। हम देख रहे हैं कई साल से पाकिस्तान से लोग आकर हमारे यहां लोगों की जान ले लेते हैं। हम नरेंद्र मोदी जी से अपील करते हैं वो इन पर एक्शन लेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि ठोस कदम उठाये जाएं, ताकि पाकिस्तान दोबारा ऐसा न करे। हम आसिफ मुनीर को कहना चाहेंगे कि सन 1947 को हमने फैसला लिया भारत हमारी सरजमीन थी, है और रहेगी।

फेल्ड नेशन है पाकिस्तान
इसके अलावा उन्होंने कहा, “जो पाकिस्तान में बकवास बक रहे हैं, उनको बोलना चाहेंगे कि तुम इस्लाम नहीं जानते। तुम ऐसे मुल्क में हो जहां गरीबी से लोग परेशान हैं। अफगानिस्तान से तुम्हारा झगड़ा है, ईरान से तुम्हारा झगड़ा है, पाकिस्तान एक फेल्ड नेशन है। याद रखिये ये ताकतें भारत को कभी सुकून से नहीं रहने देंगी। आज हम एक होकर पाकिस्तान को जवाब दें ताकि ये दहशतगर्दी का जहर खतम हो जाए।”

हमारी वजह से मिला बांग्लादेश
पाकिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश को लेकर भी बयान देते हुए ओवैसी ने कहा, “बांग्लादेश में एक साहब कुछ अनाप-शनाप बक रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि तुम्हें जो देश मिला है, वो हमारी वजह से मिला है। तुम कोई भी मिसाइल टेस्ट कर लो, लेकिन भारत तुमसे हमेशा ताकतवार रहेगा। जो लोग भारत में हिन्दू-मुसलमान कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि आप भारत को कमजोर कर रहे हो।”

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...