12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत पर हमला करेंगे… सिंधु के पानी को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री...

भारत पर हमला करेंगे… सिंधु के पानी को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की नई गीदड़भभकी, बम से ढांचा उड़ाने की दी धमकी

Published on

इस्लामाबाद

इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल संधि को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। आसिफ ने पानी को लेकर भारत को युद्ध की गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर भारत ने पानी रोकने के लिए किसी तरह का ढांचा बनाया तो पाकिस्तान हमला करेगा और इसे नष्ट कर दिया जाएगा। सिंधु जल समझौते पर भारत के रोक लगाने के बाद से ही पाकिस्तान बिलबिला रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने इस समझौते को निलंबित कर दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिसमें अधिकांश पर्यटक हैं।

पाकिस्तान को डर है कि भारत नदियों का पानी रोक सकता है, जो उसके लोगों के लिए तबाही की वजह बन सकता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत से जाने वाले पानी को 24 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए जीवन रेखा बता चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर भारत पानी का कुछ हिस्सा भी रोकता है तो पाकिस्तान में हाहाकार मचना तय है। पाकिस्तान की फसलें सूखने के कगार पर होंगी और लोगों को पीने के लिए भी पानी की किल्लत हो जाएगी।

ख्वाजा आसिफ ने दी धमकी
ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि सिंधु नदी का पानी रोकने के लिए कोई भी ढांचा पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामकता की कार्रवाई होगी। जियो न्यूज से बात करते हुए आसिफ ने कहा, ‘अगर भारत किसी तरह का ढांचा (बांध) बनाने की कोशिश करता है तो हम बिल्कुल उस पर हमला करेंगे।’

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने पानी रोकने को युद्ध की कार्रवाई बताया और कहा कि हमला केवल तोप और बंदूक चलाने से नहीं होता है। ये भी (पानी रोकना) एक तरीका है। इसमें कौमें प्यास या भूख से मर सकती हैं। अगर उन्होंने इस तरह का ढांचा बनाने का प्रयास भी किया तो पाकिस्तान उस ढांचे को नष्ट करेगा।

शहबाज ने भी दी थी गीदड़भभकी
सिंधु जल समझौते पर रोक ने पाकिस्तान को ऊपर से नीचे तक हिला दिया है। कुछ दिन पहले ही शहबाज शरीफ ने सिंधु जल समझौते पर भारत को धमकी दी थी। शहबाज शरीफ ने पानी रोकने के किसी भी प्रयास को युद्ध की कार्रवाई बताया था और पाकिस्तान की तरफ से कड़े जवाब की धमकी दी थी।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...