11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यबागपत में बर्गर नहीं मिलने पर महिला ने काटा अपना हाथ, समाधान...

बागपत में बर्गर नहीं मिलने पर महिला ने काटा अपना हाथ, समाधान दिवस में पहुंची… अफसरों के सामने बेहोश

Published on

बागपत

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने केवल बर्गर न मिलने पर अपने हाथ पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद वह जिले के संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने बेहोश होकर गिर पड़ी। अफसरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर महिला को सीएचसी भिजवाया। इसके बाद महिला के परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कराई गई। इस मामले में महिला के पति और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
यह घटना बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव की है। शनिवार को विवाहिता ताहिरा ने यह खौफनाक कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने पांच बर्गर खरीदे थे, जिन्हें उसने ससुराल पक्ष को दे दिया। बर्गर ताहिरा को नहीं मिला। इससे नाराज होकर ताहिरा ने पति से झगड़ा करने लगी। इसके बाद गुस्से में आकर चाकू से खुद का हाथ काट लिया। बाद में वह समाधान दिवस में पहुंच गई। वहां वह अधिकारियों के सामने बेहोश होकर गिर गई।

समाधान दिवस में लहूलुहान महिला के बेहोश होकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

देवर पर लगाया आरोप
ताहिरा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका देवर नसीम अक्सर घर आकर गाली-गलौज करता है। जब उसने विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आकर उसे बचाया। पुलिस ने पति नदीम, देवर नसीम, आमिर, साकिर, मरियम और आइसा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बर्गर को लेकर विवाद की बात सामने आई है। साथ ही, विवाहिता के खुद से हाथ काटने की वीडियो भी पुलिस को प्राप्त हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...