21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालछाती में गोली मारनी चाहिए… हिंदू लड़कियों से रेप के आरोपी का...

छाती में गोली मारनी चाहिए… हिंदू लड़कियों से रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, तमतमाए मंत्री का बड़ा बयान

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने हिंदू लड़कियों से रेप के आरोपी फरहान खान के पैर में गोली लगने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को पैर पर नहीं, छाती पर गोली मारनी चाहिए थी। ‘लव जिहाद’ प्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे आरोपियों को सरे राह गोली मारिए।

सारंग ने कहा कि जो लोग ‘लव जिहाद’ करते हैं, हिंदू बहन बेटियों को गुमराह कर धर्मांतरण करवाते हैं, उन्हें प्रदेश में या देश में रहने का हक नहीं। वे धरती पर बोझ हैं। सारंग ने कहा कि पुलिस को आरोपियों को सरेराह गोली मार देनी चाहिए थी, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि इस तरह का कृत्य यानी ‘लव जिहाद’ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की
बता दें कि शुक्रवार की रात को ‘लव जिहाद’ के आरोपी फरहान खान के पैर में गोली लगी थी। अशोका गार्डन के थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव के अनुसार आरोपी फरहान पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया था कि एक आरोपी अबरार सीहोर जिले में छिपा है। जिसकी तस्दीक के लिए पुलिस उसे सीहोर लेकर जा रही थी। इसी बीच रतीबड़ थाना क्षेत्र के सरवर गांव के पास आरोपी पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाया। नीचे उसके साथ एसआई भी उतरे। उसने एसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। छीना झपटी में गोली चली और आरोपी के पांव में लग गई।

मुख्य आरोपी है फरहान
गौरतलब है कि भोपाल में ‘लव जिहाद’ मामले का मुख्य आरोपी फरहान ही है। वह हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनके अश्लील वीडियो बनाता था। दूसरे जितने आरोपी पकड़े गए हैं वे सब फरहान के दोस्त हैं। इन सबने मिलकर लड़कियों के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...