13.8 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यUP : जूलरी से भरा बैग लेकर भाग रहे बदमाशों ने दुकानदार...

UP : जूलरी से भरा बैग लेकर भाग रहे बदमाशों ने दुकानदार की सीने में झोंका फायर, मर्डर का वीडियो वायरल

Published on

आगरा:

उत्तर प्रदेश आगरा में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 2 नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट की। जब उसने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। जिससे वह वहीं पर ढेर हो गया। इस पूरे घटनाक्रम को महज 30 सेकेंड में अंजाम दिया गया। गोली की आवाज सुनकर कर्मचारी रेनू बाहर आई और शोर मचाया। मगर बदमाशों को किसी ने पकडऩे का प्रयास भी नहीं किया।

थाना सिकंदरा के पश्चिमपुरी में रहने वाले योगेश चौधरी (58) की कारगिल पेट्रोल पंप के पास फॉरच्यून टॉवर में बालाजी ज्वलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार को सुबह 10.45 बजे कर्मचारी रेनू ने दुकान खोली। 11.45 बजे दो बदमाश उसकी दुकान में घुस आए। दोनों ने नकाब पहने थे। बदमाशों ने रेनू के ऊपर पिस्तौल तान दी और सोने चांदी के जेवरात बैग में भर लिए। जैसे ही वह बाहर जाने लगे तो दुकान के मालिक योगेश चौधरी स्कूटी से पहुंचे थे। उन्होंने बदमाशों को बैग ले जाते हुए देखा दोनों के हाथों में पिस्तौल थी। वे दोनों से भिड़ गए और रोकने का प्रयास किया, लेकिन तभी आगे चल रहे एक युवक ने उनके सीने में गोली मार दी।

30 सेकेंड में फरार हो गए बदमाश
योगेश चौधरी की हत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। बदमाश शोरूम की सीढिय़ों से तेजी से उतर रहे हैं। इसी दौरान योगेश अपनी स्कूटी से शोरूम पर पहुंच गए थे। वे दोनों को स्कूटी पर बैठकर देख रहे थे। पीछे चल रहे बदमाश के हाथों में बैग था। आगे वाले के हाथ में पिस्टल थी। जैसे ही बदमाश सीढिय़ों से नीचे आए तो उन्होंने आगे वाले बदमाश को पकडऩे का प्रयास किया। इतने में बदमाश ने उनके सीने में गोली मार दी और बाइक लेकर फरार हो गए। हत्या करके भागने के बीच उन्हें 30 सेकेंड लगे।

चीखती रह गई सेल्सगर्ल
गोली की आवाज सुनकर सेल्सगर्ल रेनू नीचे भागते हुए आई और योगेश को नीचे पड़े देख चीखने लगी। लोग इधर उधर भागने लगे। रेनू मदद के लिए आवाजें लगा रही थी। जब बदमाश भाग गए तब लोग उसके पास आए। योगेश को अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। एसीपी विनायक भोंसले ने बताया कि सीसीटीवी में हत्यारे कैद हो गए हैं। बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए थे। शोरूम से लगभग 10 लाख रुपये की जूलरी लूटी गई है। बदमाशों को पकडऩे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही पकड़े जाएंगे।

Latest articles

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...