16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलअंपायर से सामने नहीं चली महेंद्र सिंह धोनी की चालाकी, ड्रेसिंग रूम...

अंपायर से सामने नहीं चली महेंद्र सिंह धोनी की चालाकी, ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ी को वापस बुलाना पड़ा

Published on

बेंगलुरु

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे स्मार्ट कप्तानों में गिने जाते हैं। बॉलिंग में बदलाव से लेकर फील्डिंग चेंज और डीआरएस लेने में धोनी का कोई जवाब नहीं है। वह विकेट के पीछे से गेम चलाते हैं। यही वजह है कि उनकी कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती। चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार की आईपीएल चैंपियन है। लेकिन आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में अंपायर के सामने धोनी की चाल नहीं चली।

नूर अहमद को ड्रेसिंग रूम में भेजा
क्रिकेट में ज्यादातर गेंदबाज फील्डिंग में थोड़े कमजोर होते हैं। कप्तानों को उन्हें फील्डिंग के दौरान ऐसी जगह पर रखना पड़ता है जहां गेंद कम जाए। वहीं आखिरी के ओवर में अगर उस गेंदबाज का स्पेल खत्म हो जाता है तो कप्तान उसे वापस भेजकर प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे बैठे अच्छे फील्डर को मैदान पर बुला लेते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने भी यही किया। उन्होंने स्पेल खत्म होते ही नूर अहमद को मैदान से बाहर भेज दिया।

अंपायर ने वापस बुलाने का ऑर्डर दिया
चेन्नई सुपर किंग्स ने सब्स्टिट्यूट फील्डर को मैदान पर बुला लिया था। नूर अहमद के साथ फिटनेस की कोई समस्या नहीं थी। अंपायर को यह समझ आ गया और 18वें ओवर से पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स से नूर अहमद को मैदान पर बुलाने को कहा। महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के पास कोई विकल्प नहीं था। उन्हें अपने चाइनामैन गेंदबाज का बुलाना पड़ा। आगे नूर अहमद ने ही फील्डिंग की।

बॉलिंग में चमके नूर अहमद
नूर अहमद ने इस मैच में चेन्नई के लिए शानदार बॉलिंग की। अपने पहले ही ओवर में नूर अहमद को जैकब बेथेल दो चौके और एक छक्का मारा। लेकिन इसके बाद उन्होंने सधी हुई बॉलिंग की। पहले ओवर में 14 रन देने के बाद उन्होंने अगले तीन ओवर में सिर्फ 12 रन दिए। इसके साथ ही आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को आउट भी किया।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...