13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'PM मोदी पीछे नहीं हटेंगे… जंग छिड़ी तो मैं इंग्लैंड भाग जाऊंगा',...

‘PM मोदी पीछे नहीं हटेंगे… जंग छिड़ी तो मैं इंग्लैंड भाग जाऊंगा’, पाकिस्तानी सांसद का बयान वायरल

Published on

इस्लामाबाद,

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित करने के बाद पाकिस्तान से होने वाले आयात पर रोक लगा दी है. साथ पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाह पर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. पहलगाम हमले पर भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई और दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्ध की संभावना के बारे में अटकलों के बढ़ने के बीच, पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ शेर अफजल खान मारवात से पूछा गया कि वह इस मामले में क्या करेंगे.

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य मारवात से एक पत्रकार ने पूछा कि यदि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया तो क्या वह लड़ेंगे, जिसके जवाब में उन्होंने बस इतना कहा, ‘यदि युद्ध छिड़ता है तो मैं इंग्लैंड चला जाऊंगा.’ उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नेटिजेंस कह रहे हैं कि पाकिस्तानी राजनेता भी अपनी सेना पर भरोसा नहीं करते. इसी वीडियो में एक पत्रकार ने शेर अफजल खान मारवात से पूछा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कहां संयम बरतना चाहिए? इसके जवाब में मारवत ने कहा, ‘मोदी मेरे खाला के बेटे हैं जो मेरे कहने से पीछे हट जाएंगे?’

शेर अफजल खान मारवात एक वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनेता हैं जो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से जुड़े थे. हालांकि, अतीत में उन्होंने कई मौकों पर पार्टी और उसके नेताओं की आलोचना की थी, जिसके चलते इमरान खान ने उन्हें पार्टी के प्रमुख पदों से हटा दिया था. इस बीच, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. पाकिस्तानी सेना ने शनिवार रात को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और लगातार 10वीं रात संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. भारतीय सेना ने दोगुनी ताकत से इसका जवाब दिया.

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए नए कदमों में आयात, आने वाले मेल और पार्सल पर प्रतिबंध लगा दिया है और सभी भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तान से आने वाले जहाजों के डॉकिंग को प्रतिबंधित कर दिया है. इससे पहले भारत ने 1960 के सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था और पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी अल्पकालिक वीजा को रद्द करके उन्हें 29 अप्रैल तक अपने देश वापस जाने को कहा था. इसके जवाब में पाकिस्तान ने शिमला समझौता निलंबित करने और भारतीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की थी. भारत ने भी पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है.

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...