13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में इस्लामिक राज की आहट, महिला अधिकार की बात करते ही...

बांग्लादेश में इस्लामिक राज की आहट, महिला अधिकार की बात करते ही मोहम्मद यूनुस पर भड़के कट्टरपंथी, शरिया कानून की मांग

Published on

ढाका

बांग्लादेश में इस्लामिक राज की आहट सुनाई देने लगी है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के प्रस्तावित महिला सुधारों के खिलाफ इस्लामिक कट्टरपंथी भड़क गए हैं। शनिवार को इस्लामिक समूहों के हजारों समर्थक राजधानी ढाका की सड़कों पर उतरे और मुस्लिम महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने वाले प्रस्तावित सुधारों के खिलाफ चेतावनी दी। हिफाजत-ए-इस्लाम बांग्लादेश के नेताओं ने देश में शरिया की मांग की और प्रस्तावित सुधारों को इस्लाम विरोधी बताया। सुधारों में महिलाओं को संपत्ति में पुरुषों के बराबरी हिस्सेदारी की बात कही है, जिस पर कट्टरपंथी सबसे ज्यादा भड़के हैं।

शनिवार को 20000 से ज्यादा इस्लामिक कट्टरपंथी ढाका विश्वविद्यालय के पास रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं, जिस पर लिखा था ‘हमारी महिलाओं पर पश्चिमी कानूनों को न थोपो, बांग्लादेश जागो।’ समूह ने धमकी दी है कि अगर सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती है तो वे 23 मई को पूरे देश में रैलियां आयोजित करेंगे।

सुधार आयोग के सदस्यों को सजा की मांग
समूह के एक नेता मामुनुल हक ने मांग की अंतरिम सरकार के सुधार आयोग को समाप्त किया जाए और इसके सदस्यों को प्रस्तावित परिवर्तनों के लिए सजा दी जाए। हक ने कहा कि उत्तराधिकार के धार्मिक कानूनों को पुरुषों और महिलाओं के बीच असमानता का मुख्य कारण बताकर ‘देश के बहुसंख्यक लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।’

बांग्लादेश में बढ़ता कट्टरपंथियों का असर
इस्लामिक समूह के नेताओं ने यह भी मांग की कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी पर प्रतिबंध लगाए। हिफाजत नेताओं ने हसीना की सरकार पर विद्रोह के दौरान सैकड़ों छात्रों और अन्य लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया। हसीना को एक उग्र आंदोलन के बाद पिछले साल अगस्त में सत्ता से बेदखल कर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें भागकर भारत में शरण लेनी पड़ी। शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की मौजूदगी तेजी से बढ़ी है, जिससे अल्पसंख्यक समूहों ने डर की शिकायत की है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...