11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'पहलगाम आतंकी हमला का बदला कैसे लिया, केंद्र सरकार तय करें', AIMIM...

‘पहलगाम आतंकी हमला का बदला कैसे लिया, केंद्र सरकार तय करें’, AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले-बिहार की चुनावी फिजा बदलेगी

Published on

दरभंगा

आगामी बिहार विधानसभा 2025 की चुनाव की तैयारी में दरभंगा पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि इस बार बिहार की चुनावी फिजा बदलने वाली है। उनकी पार्टी के लिए चुनावी माहौल बहुत अच्छा है। एआईएमआईएम प्रमुख ने पार्टी के चार विधायको के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा वो अपनी जमीर बेच कर दूसरे पार्टी में चले गए इसका मलाल उन्हें नही है। उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चार ले गए थे इस बार बिहार विधानसभा के चुनाव में 24 विधायक लाकर रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने नए वक्फ कानून को वापस लेने तक लड़ाई जारी रखने की बात की।

इसके अलावा ओवैसी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बार बार हिंदुस्तान पर आतंकी हमला करता है, पाकिस्तान की धरती से आतंकवादी घटना को अंजाम दिया जाता है। ऐसे में पाकिस्तान के आतंकी को भारत पूरी तरह मिटाने खत्म करने का काम करना चाहिए।

सर्जिकल स्ट्राइक की सराहना
उन्होंने भारत सरकार की तारीफ करते कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक किया हैं, अब सरकार को तय करना है कि पाकिस्तान के खिलाफ किस तरह का एक्शन लिया जाता है। पार्टी इस मामले में भारत सरकार के सभी फैसले के साथ है। पार्टी की ओर से सर्वदलीय बैठक में ही कहा है कि सरकार को जो भी निर्णय आतंकवाद के खिलाफ लेना है वो लिया जाय और आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाय।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...