11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपंजाब पुलिस ने दो जासूसों को किया गिरफ्तार, लीक कर रहे थे...

पंजाब पुलिस ने दो जासूसों को किया गिरफ्तार, लीक कर रहे थे सेना की गोपनीय जानकारी

Published on

अमृतसर

पंजाब पुलिस की एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां अमृतसर में पुलिस ने बड़े जासूसी कांड को बेनकाब किया है। इस मामले में पुलिस ने दो जासूसों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान के लिए काम कर रहे था। आरोप है कि गिरफ्तार किए गए दोनों जासूस भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के पास भेज रहे थे। इन दोनों का कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है। दोनों की पहचान पलक शेर मसीह और सुरज मसीह के रूप में हुई है। आरोपियों ने सेना की छावनियों और एयरबेस की तस्वीरें दुश्मन को भेजी हैं।

पाकिस्तान भेज रहे थे खुफिया जानकारी
पंजाब पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पंजाब डीजीपी के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में बताया गया कि, “एक महत्वपूर्ण जासूसी विरोधी अभियान के तहत, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 3 मई को दो व्यक्तियों पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और वायु सेना ठिकानों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें पाकिस्तान को भेज रहे थे। वहीं प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संबंध हैं, जो हरप्रीत सिंह उर्फ ​​पिट्टू उर्फ ​​हैप्पी के माध्यम से स्थापित किए गए हैं। हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू वर्तमान में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद है।”

दोनों से पूछताछ कर रही पंजाब पुलिस
इस बारे में आगे बताया गया कि, “फिलहाल आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, और जांच की जा रही है। वहीं जांच होने पर और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।” पोस्ट में कहा गया है कि, “पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ी है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के अपने कर्तव्य में अडिग है। हमारे सशस्त्र बलों की सुरक्षा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का दृढ़तापूर्वक और तत्काल जवाब दिया जाएगा।”

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...