7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ में लैंडिंग के समय दीवार से टकराया एयरक्राफ्ट, पायलट ने कूदकर...

अलीगढ़ में लैंडिंग के समय दीवार से टकराया एयरक्राफ्ट, पायलट ने कूदकर बचाई जान

Published on

अलीगढ़,

अलीगढ़ में रविवार को एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उस समय एयरक्राफ्ट में एक ट्रेनी पर्व जैन मौजूद थे जो सुरक्षित हैं. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है.

ट्रेनी ने कूदकर जान बचाई
दरअसल, धनीपुर हवाई पट्टी पर पायनियर एवी एवीएशन कंपनी का ट्रेनिंग विमान उड़ान भर रहा था. दोपहर को लगभग 3:10 पर ट्रेनी पायलट पर्व जैन ट्रेनिंग के दौरान एयरक्राफ्ट उड़ा रहे थे. जब वह एयरक्राफ्ट को एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले थे, तभी विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया. किसी तरह कूदकर ट्रेनी ने अपनी जान बचाई.

घटना में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी के लोग और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं. नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक एस एस अग्रवाल ने बताया कि 3:10 पर पायनियर फ्लाइंग अकैडमी का एक जहाज पीएनएच जिसमें एक अकेला स्टूडेंट सोलो फ्लाइट कर रहा था, लैंडिंग के समय बाउंड्री से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्टूडेंट बिलकुल सेफ है और बाकी आगे की कारवाई की जारी है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...