11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यUP : 9 बच्चों की मां को 20 साल के लड़के से...

UP : 9 बच्चों की मां को 20 साल के लड़के से हुआ प्यार, साथ रहने पर जिद में महिला पहुंच गई थाने, जानिए फिर क्या हुआ

Published on

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील में नौ बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ रहने जिद पर अड़ गई। प्रेमी के घर विवाद करने के बाद मामला थाने में पहुंचा। यहां पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। जानकारी के अनुसार महिला के दो बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है, उसकी एक बेटी के दो बच्चे भी हैं।

महिला का प्रेमी पड़ोस के गांव का रहने वाला है। प्रेमी मेहंदी लगाने का काम करता है। युवक का महिला के गांव में आना जाना था। इसी बीच उनके बीच प्यार हो गया। एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले महिला के पति ने बातचीत में बताया कि उसने और उसकी बहू ने युवक को पत्नी के साथ कई बार घर में साथ में ही लेटे देखा। बार-बार मना करने पर भी उसकी पत्नी नहीं मानी।

महिला ने दी आत्महत्या की धमकी
पति और बेटे ने जब ज्यादा सख्ती की तो 29 अप्रैल को महिला अपने दो छोटे बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ चुपचाप चली गई। पति के अनुसार पत्नी के काफी समझाने पर पत्नी अपनी प्रेमी के साथ गांव तो लौट आई, लेकिन घर में भी रहने को तैयार नहीं थी। थाने में मौजूद प्रेमी भी परेशान दिखा। प्रेमी ने बताया 29 अप्रैल को वह अपने काम से बरेली गया था, लेकिन महिला वहां भी पहुंच गई। फिर आत्महत्या की धमकी देकर अपने साथ ले आई।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में महिला की तरफ से तहरीर नहीं दी गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध का मामला है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने कहा कि शिकायत जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...