9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'पता नहीं कौन सी मजबूरी है' SI भर्ती परीक्षा पर सचिन पायलट...

‘पता नहीं कौन सी मजबूरी है’ SI भर्ती परीक्षा पर सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार से किया यह सवाल

Published on

जोधपुर/जयपुर :

राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर सियासत में लगातार हलचल मची हुई है। एक ओर नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल भर्ती परीक्षा को रद्द करवाने के लिए धरना दे रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘पता नहीं कौन सी मजबूरी है कि एसआई भर्ती परीक्षा रद्द नहीं की जा रही है।‘ उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि ‘क्या परीक्षा रद्द होगी या फिर युवाओं को एक बार फिर अन्याय सहना पड़ेगा?‘

पायलट से पूछा, आखिर कौन सी मजबूरी है सरकार की?
प्रदेश में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी अपनी सरकार पर बड़े सवाल खड़े कर चुके हैं। मीणा भी भर्ती परीक्षा को रद्द करवाने की लगातार मांग उठा रहे है। इधर, सांसद हनुमान बेनीवाल का भी भर्ती परीक्षा को रद्द करवाने के लिए धरना जारी हैं। इस बीच जोधपुर में सचिन पायलट ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए पूछ लिया ‘आखिर पता नहीं कौन सी ऐसी मजबूरी है, इसको लेकर भर्ती परीक्षा रद्द नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘क्या सरकार इस मांग पर गौर करेगी, क्या परीक्षा रद्द होगी या युवाओं को फिर एक बार अन्याय सहना पड़ेगा?

बीजेपी सरकार तो नौकरशाह चला रहे हैं
पत्रकारों से बातचीत के दौरान बेनीवाल के सरकार के एक मंत्री पर आरोप लगाने को लेकर पायलट से सवाल पूछा गया। इसके जवाब में पायलट ने कहा कि ‘यहां सरकार नौकरशाही चला रहे हैं। मंत्री और विधायक तो रोते फिर रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। पता नहीं सरकार का नेतृत्व कौन कर रहा है? सरकार कौन चला रहा है? यह सब कार्यशाली जनता देख रही हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा के मामले में अगर मंत्री पर आरोप लगते हैं, तो सरकार की जिम्मेदारी है कि सबके सामने आकर जवाब दे, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, लेकिन यहां स्थिति तो बुरी है।

बेनीवाल ने मंत्री के के बिश्नोई पर लगाए थे आरोप
बता दें कि एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करवाने की मांग को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल राजधानी के शहीद स्मारक पर धरना दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने बड़ा बयान देते हुए आरोप लगाया। इसमें उन्होंने एसओजी का एक दस्तावेज मीडिया के सामने पेश किया। इस दस्तावेज के अनुसार उन्होंने दावा किया कि एसओजी की पूछताछ में एक अधिकारी ने कबूल किया है कि मंत्री केके बिश्नोई की डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले में मिलीभगत सामने आई हैं। इसमें मंत्री को 6 लाख रुपए की रिश्वत देने की बात सामने आई हैं। पूछताछ के बाद सामने आया कि मंत्री को रिश्वत देने के बाद डमी कैंडिडेट के जरिए परीक्षा दिलवाई गई।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...