11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यUP में मुस्कान पार्ट 4: बलरामपुर में मेरठ जैसी वारदात, पत्नी ने...

UP में मुस्कान पार्ट 4: बलरामपुर में मेरठ जैसी वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग पति को बेरहमी से मार डाला

Published on

बलरामपुर,

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के एक गांव में मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसी जघन्य वारदात सामने आई है. पुलिस ने रविवार को एक महिला और उसके प्रेमी को अपने पति की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान हरेंद्र वर्मा (25) के रूप में हुई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि उमा देवी और हरेंद्र की शादी चार साल पहले हुई थी. वे पिछले एक साल से साथ रह रहे थे. बताया जा रहा है कि उमा देवी की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी की गई थी. उसका पहले से ही जितेंद्र वर्मा नामक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हरेंद्र उनके प्रेम-संबंध में ‘बाधा’ बन गया था.

एसपी ने बताया कि उमा और जितेंद्र ने हरेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली. इसके लिए उमा ने कथित तौर पर अपने भाई की शादी की आड़ में गोंडा जिले के निवासी हरेंद्र वर्मा को अपने मायके बुलाया. शुक्रवार की रात जितेंद्र उसको बहलाकर अपने ससुराल ले गया. वहां दोस्तों की मदद से उसकी हत्या कर दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को हरेंद्र का शव बरामद किया गया. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें उमा देवी और जितेंद्र वर्मा के साथ मुकेश कुमार, सचिन यादव, अखिलेश यादव और संतोष मुकेश साहू शामिल हैं. सभी इस हत्याकांड में शामिल रहे हैं.

पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए छह मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े, जूते और हत्या के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है.

बताते चलें कि इसी तरह की कई घटनाएं उत्तर प्रदेश में सामने आ चुकी हैं. इनमें मेरठ का सौरभ हत्याकांड सबसे ज्यादा चर्चित रहा है. सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके कई टुकड़े करके नीले रंग के ड्रम में रखकर सीमेंट चुन दिया था.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...