3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमहिला दारोगा 5 महीने से कर रही थी 'खेल', SP साहब को...

महिला दारोगा 5 महीने से कर रही थी ‘खेल’, SP साहब को पता चला तो सीधे नाप दिए; एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप

Published on

सीतामढ़ी

बिहार के सीतामढ़ी जिले के एसपी अमित रंजन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी है। एसपी ने कहा है कि जो भी पुलिस अफसर लापरवाही करेंगे, उन्हें सीधे निलंबित कर दिया जाएगा। इस बीच एक महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक महिला दरोगा द्वारा अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने के आरोप में की गई है। एसपी की इस सख्ती से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अफसरों को सख्त चेतावनी
सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने सभी पुलिस अफसरों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि लापरवाही करने पर सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सोनबरसा थाने की एक महिला दरोगा भवानी कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक मामले में अभियुक्तों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की।

एसपी अमित रंजन ने बताया कि महिला पीएसआई भवानी कुमारी ने अपने काम में लापरवाही बरती। उन्होंने अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने के लिए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की। इसलिए उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र रहेगा।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सोनबरसा थाने में दहेज अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की शिकायत आवेदिका ने सीधे एसपी से की थी। आवेदिका का आरोप था कि महिला दरोगा अभियुक्तों को फायदा पहुंचा रही हैं। वह उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं कर रही हैं।

एसपी रंजन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। एसपी ऑफिस से महिला पीएसआई को चार्जशीट दाखिल करने के लिए कहा गया। लेकिन, उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला दरोगा ने बताया कि उन्होंने सोनबरसा कांड संख्या 264/24 में 30 नवंबर 2024 को चार्जशीट संख्या 398/24 कोर्ट में दाखिल कर दी है। हालांकि, उन्होंने इसका कोई सबूत एसपी ऑफिस को नहीं दिया।

पांच महीने बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं
एसपी ने अपने आदेश में कहा है कि पांच महीने बीत जाने के बाद भी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई। इससे अभियुक्तों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। यह काम में घोर लापरवाही, मनमानापन, कर्तव्यहीनता, आदेश का उल्लंघन, अनुशासनहीनता और एक अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने का प्रमाण है। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी पुलिस पदाधिकारी अनुसंधान और आरोप-पत्र जमा करने में लापरवाही करेंगे, तो उन पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

एसपी के एक्शन से हड़कंप
एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी पुलिस अफसर अब सतर्क हो गए हैं। उन्हें डर है कि अगर उन्होंने लापरवाही की, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। एसपी अमित रंजन ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह चाहते हैं कि सभी पुलिस अफसर ईमानदारी से अपना काम करें।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...