28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालनेशनल हाइवे पर जबर्दस्त हादसा, चार लोगों की मौत, घायलों के लिए...

नेशनल हाइवे पर जबर्दस्त हादसा, चार लोगों की मौत, घायलों के लिए देवदूत बने विधायक कुशवाह

Published on

भिंड

नेशनल हाइवे 719 पर रविवार को एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें शिकार हुए चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत से हुई, जिससे बाइक सवार तीन और एक कार सवार की मौके पर मौत हो गई. हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह घायलों के लिए देवदूत बन गए. उन्होंने अपनी निगरानी में घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल हाइवे 719 पर कार और बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से लोग घायल हो गए. मरने वालों में 3 लोग बाइक पर सवार थे, जबकि एक मृतक कार पर सवार था. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जिसमें से तीन घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है.

हाइवे से गुजर रहे बीजेपी विधायक ने घायलों को भेजा जिला अस्पताल
बताया जाता है नेशनल हाइवे से गुजर रहे विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने जब घायलों को सड़क पर पड़ा देखा, तो उन्होंने अपनी रोककर सभी घायलो को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. इतना ही नहीं, विधायक कुशवाह ने अपनी निगरानी में अस्पताल में घायलों का इलाज करवाया.

हादसा कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत से हुई, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे की शिकार हुई कार के भी परखच्चे उड़ गए, जिससे एक कार सवार की भी दुर्घटना में मौके पर मौत हो गई.

उपचार के लिए अस्पताल लाए गए तीन घायलों की हालत नाजुक
गौरतलब है नेशनल हाइवे 719 पर हादसा बीती रात 1 बजे के आसपास पिडोरा गांव में हुआ. बरोही थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया. आधा दर्जन घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...