8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यचिनाब नदी में सिर्फ दो फुट पानी, 75 साल में पहली बार...

चिनाब नदी में सिर्फ दो फुट पानी, 75 साल में पहली बार देखा है…पाकिस्तान को तरसाने के फैसले से खुशी तो देखिए

Published on

अखनूर (जम्मू-कश्मीर)

भारत सरकार ने बगलिहार और सजल डैम के पूरी तरह बंद कर बाद पाकिस्तान पर वॉटर स्ट्राइक कर दिया है। कश्मीर के रियासी सेक्टर में सोमवार दोपहर चिनाब नदी का वॉटर लेवल डेढ़-दो फुट पर आ गया। पत्थर वाली तलटही ऊपर आ गई। घुटने भर पानी जाकर लोग वीडियो बनाने लगे। इलाके को लोगों ने पहली बार पैदल ही गरजती-उफतनी चेनाब को पार कर लिया। कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में अबतक चिनाब को ऐसा नहीं देखा था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले से जम्मू के लोग खुश हैं और इससे भी बड़े एक्शन की उम्मीद जता रहे हैं।

65 साल पहले हुआ था सिंधु समझौता
भारत और पाकिस्तान के बीच 65 साल पहले सिंधु जल समझौता हुआ था। इसकी अहमियत इससे समझी जा सकती है कि 1965, 1971 और 1999 के युद्ध के दौरान भी भारत ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को पानी देता रहा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने इस समझौते को सस्पेंड कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया कि भारत के पास सिंधु के पानी को रोकने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। पाकिस्तान के आकलन के विपरीत भारत सिंधु में मिलने वाली नदियों का पानी रोक दिया। सोमवार को हालत यह थी कि गर्मियों के सीजन में अमूमन चिनाब नदी में 35-40 फुट पानी बहता था, वहां अब तलटही नजर आ रही है।

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी
अखनूर के रामसूर शर्मा कहते हैं, मैं 75 साल का हूं, लेकिन यह पहली बार मैंने देखा है कि चिनाब नदी का पानी रोका जा सकता है। मैं पीएम मोदी को उनके इस फैसले के लिए धन्यवाद देता हूं। चिनाब नदी में सिर्फ़ 1.5-2 फ़ीट पानी देखकर मैं हैरान हूं। अगले 2 घंटों में यह पानी भी सूख सकता है। हम सब सेना के साथ खड़े हैं। रियासी के दिनेश ने कहा, हमें खुशी है कि सरकार ने पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोक दिया है। जिस तरह से उन्होंने पहलगाम में हमारे पर्यटकों को मारा, पाकिस्तान को उसका मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए। सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ हैं।

‘देश सेना और नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है’
रियासी में चेनाब नदी के बढ़ते जलस्तर पर स्थानीय निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि रविवार शाम से ही जलस्तर बहुत कम था। लेकिन सोमवार को थोड़ी देर के लिए पानी छोड़ा गया। एनएसबीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पहले ही चेतावनी दे दी थी कि जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है और ठीक वैसा ही हुआ। जलस्तर अब बढ़ गया है। मेरा मानना है कि जलस्तर में कमी और अचानक बढ़ोतरी पहलगाम की घटना से जुड़ा है। अखनूर के कल्याण सिंह ने बताया कि पहले चिनाब नदी 25-30 फीट की ऊंचाई पर बहती थी, लेकिन अब यहां मुश्किल से 1.5-2 फीट पानी बचा है। इसकी वजह पीएम मोदी का सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला है। हम नहीं चाहते कि पाकिस्तान को पानी की एक बूंद भी दी जाए। हम सभी भारतीय सेना और पीएम मोदी के साथ खड़े हैं।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...