8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमथुरा में 1 दर्जन ज्यादा बंदरों की मौत से फैली सनसनी, हत्या...

मथुरा में 1 दर्जन ज्यादा बंदरों की मौत से फैली सनसनी, हत्या के आरोप में विदेश नागरिक गिरफ्तार

Published on

मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बेजुबान बंदरों को एयर गन से मारने का मामला सामने आया है। बंदरों की हत्या का आरोप विदेशी नागरिक पर लगा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने विदेशी नागरिक को भी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मामला गोवर्धन थाना क्षेत्र के गिरिराज पर्वत के पास स्थित गोविंद कुंड का है। यहां कई बंदरों के शव बिखरे हुए मिले, जिनके शरीर पर एयर गन से मारी गई गोलियों के निशान थे। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृत बंदरों के शवों को कब्जे में ले कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तारभी कर लिया है।

स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के अनुसार, गोविंद कुंड के समीप स्थित जानकी दास आश्रम में रहने वाले एक विदेशी नागरिक पर बंदरों को एयर गन से मारने का संदेह है। हालांकि, पुलिस अभी तक इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है। एसपी ग्रामीण, त्रिगुण विसेन ने बताया कि, “बंदरों के शव कब्जे में लिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...