8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान पर बने तूफानी दबाव से गुजरात में बारिश, IMD ने छह...

पाकिस्तान पर बने तूफानी दबाव से गुजरात में बारिश, IMD ने छह दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में 11 मई तक के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर गुजरात के जिलों के साथ दूसरे क्षेत्रों मे हल्की से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा साउथ पाकिस्तान और साउथ वेस्ट राजस्थान ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते होगा। तेज आंधी, बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी। कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। गुजरात में सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। तेज आंधी के कारण राज्य के तमाम शहरों में बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत समेत तमाम शहरों में शाम सवा छह बजे के करीब बारिश शुरू हुई।

छह दिनों तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले छह दिनों और अधिक मौसम बिगड़ेगा। इसे तौर तेज आंधी-तूफान की स्थिति का निर्माण होगा और इसके साथ ही बारिश होगी। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते गुजरात के मौसम में बदलाव से पारा कई डिग्री नीचे आया है। इससे लोगों को राहत मिली है लेकिन आम और दूसरी खेती करने वाले किसानों की आंधी और बारिश के अलर्ट ने मुश्किल बढ़ा दी है।

क्या है आईएमडी का अलर्ट?
आईएमडी ने अपने अलर्ट में कहा है कि पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से और राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में हवा का एक चक्रवात बना हुआ है। यह चक्रवात समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी ऊपर तक फैला है। एक और ट्रफ रेखा (कम दबाव का क्षेत्र) मराठवाड़ा से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई थी। अब यह दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली है। यह मराठवाड़ा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजरती है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर है। गुजरात के लिए यह अब महत्वपूर्ण नहीं है। कल मराठवाड़ा के उत्तरी भागों और आसपास के इलाकों में जो हवा का चक्रवात था, वह अब कमजोर हो गया है। एक और चक्रवात गुजरात के तट के पास, पूर्वोत्तर अरब सागर में बना हुआ है। यह समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर है और कम प्रभावी है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...