19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिहवाई हमले वाले सायरन लगवाएं… पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र ने...

हवाई हमले वाले सायरन लगवाएं… पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र ने राज्यों को दिए क्या निर्देश

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार लगातार अलर्ट मोड पर है। नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को सिविल डिफेंस के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है। ये मॉक ड्रिल 7 मई को होगी। सूत्रों के अनुसार, यह ड्रिल नागरिक सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए की जाएगी। इसका उद्देश्य किसी भी हमले की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

7 मई को देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सरकार ने 7 मई को सिविल डिफेंस के लिए मॉक ड्रिल का फैसला लिया है। इसके लिए राज्यों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। इस ड्रिल में कई जरूरी कदम उठाए जाएंगे। आइए जानते हैं मॉक ड्रिल के दौरान किन-किन बातों पर फोकस किया जाएगा।

  1. सबसे पहले, एयर रेड वार्निंग सायरन को चालू किया जाएगा। इसका मतलब है कि हमले की चेतावनी देने वाले सायरन को बजाया जाएगा।
  2. नागरिकों और छात्रों को सिविल डिफेंस के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी कि हमले की स्थिति में खुद को कैसे बचाएं।
  3. क्रैश ब्लैक आउट के उपाय किए जाएंगे। इसका मतलब है कि हमले के दौरान रोशनी बंद करने यानी क्रैश ब्लैक आउट की व्यवस्था की जाएगी।
  4. महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को जल्दी से छिपाने की व्यवस्था की जाएगी। प्लांट्स और जरूरी जगहों को दुश्मनों से बचाने के लिए उन्हें कैसे जल्द से जल्द छिपाया जाए ये बताया जाएगा।
  5. निकासी योजना यानी एवेकुएशन प्लान क्या होगा, इससे लोगों को अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ही उसका अभ्यास भी किया जाएगा। एवेकुएशन प्लान का मतलब है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना। इसका मतलब है कि युद्ध की स्थिति में कैसे आम लोगों को सुरक्षित जगह ले जाएं इसकी तैयारी की जाएगी।

Latest articles

हाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या बाईपास सेक्टर-जे में खाली जमीन को बनाया ‘सीवेज का तालाब’

भोपाल। राजधानी के अयोध्या बाईपास स्थित भोपाल हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-जे में बोर्ड और...

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...