6.4 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeराजनीतिलाहौर तक घुस के मारेंगे, एक के बदले 10 सिर लाएंगे! कांग्रेस...

लाहौर तक घुस के मारेंगे, एक के बदले 10 सिर लाएंगे! कांग्रेस नेता उदित राज ने राजनाथ से किस ‘वादे’ पर किया सवाल

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दावा किया है कि उन्होंने कहा था कि लाहौर में घुसकर मारेंगे और एक के बदले दस का सिर लेकर आएंगे। उदित राज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सवाल किया है कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है? सरकार ने इस हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। सरकार ने सेना को कार्रवाई करने की पूरी छूट दे दी है। हमले के बाद एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी, जिसमें सभी दलों ने सरकार को समर्थन दिया है। सरकार पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए सिंधु जल संधि को भी रद्द करने पर विचार कर रही है।

‘एक के बदले 10 सिर लाने का वादा था’
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस के एक और नेता उदित राज ने सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने बयान में उन्होंने दावा किया है कि, “पीएम मोदी ने वादा किया था कि हम लाहौर में घुसेंगे और एक के बदले दस सिर लाएंगे। पीएम मोदी को अपने ये वादे पूरे करने चाहिए।”

आपको कौन रोक रहा है- उदित राज
इसके साथ ही उदित राज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है। उन्होंने कहा, “मैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछना चाहता हूं कि आपको कौन रोक रहा है? आपको आगे बढ़ना चाहिए, कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष आपके साथ खड़ा है।”

सरकार ने सेना को दी है कार्रवाई की छूट
22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटक समेत 26 लोग मारे गए थे। इस हमले से पूरे देश में गुस्सा है और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। केंद्र सरकार ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सरकार ने कहा है कि वह आतंकवाद को करारा जवाब देगी। सरकार ने यह भी कहा है कि हमले के दोषियों और साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। हमले के बाद केंद्र सरकार ने सेना को कार्रवाई करने की पूरी छूट दे दी है। सेना अब यह तय करेगी कि कैसे, कब और कहां कार्रवाई करनी है।

सर्वदलीय बैठक में सरकार को दिया है समर्थन
मोद सरकार ने हमले के बाद एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सभी विपक्षी दलों ने सरकार को पूरा समर्थन देने का वादा किया है।सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक में इस हमले की वजहों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि यह हमला जम्मू-कश्मीर में सफल चुनाव होने और आर्थिक विकास की ओर बढ़ने के बाद हुआ है। सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए कई कदम उठाने का फैसला किया है। इसमें सिंधु जल संधि को रद्द करना भी शामिल है। इसके अलावा भी कूटनीतिक स्तर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। (एएनआई इनपुट के साथ)

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...