10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'कुसुम तुम कहां हो लौट आओ', पत्नी भागी तो पति वीडियो में...

‘कुसुम तुम कहां हो लौट आओ’, पत्नी भागी तो पति वीडियो में बताया अपना दर्द, ऐसा रील्स बनाया की चंद घंटों में हो गया फेसम

Published on

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने अपनी लापता पत्नी को पाने के लिए एक भावुक अपील की है। युवक ने बताया कि पत्नी तीन माह से लापता है। खोजने के लिए थाने में शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन उसकी पत्नी नहीं मिली। जिसके बाद उसने सोशल मीडिया में रील्स बनाकर अपनी वीडियो भी डाला है। वहीं, उसने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डेप्युटी सीएम से अपील की है कि मेरी पत्नी भाग गई है। उसे खोज दीजिए।

मामला बिलासपुर जिले का है। यहां रहने वाले गौतम मन्नेवार की पत्नी तीन महीने से लापता है। गौतम किराने की दुकान चलाता है। उसने बताया कि उसकी पत्नी कुसम जनवरी महीने में अचानक गायब हो गई थी। वह अपनी पत्नी की लगातार तलाश कर रहा है। थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन पत्नी नहीं मिली। उसने कहा कि एक बार वह अचानक घर आई थी और फिर लापता हो गई।

पत्नी को खोजने के लिए बनाया वीडियो
पत्नी को खोजने के लिए युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो भी बनाया है। इसके रील्स सोशल मीडिया में वायरल हो गए हैं। गौतम की बनाई एक रील्स को करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वह अचानक फेमस हो गया है। गौतम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया और पत्नी से वापस आने की गुहार लगाई।

वीडियो में बताया अपना दर्द
सोशल मीडिया में युवक ने कई रील्स बनाए हैं। इस रील्स में उसने तरह-तरह की अपील की है। युवक ने अपील करते हुए कहा- ‘कुसुम तुम कहा हो, इन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर कहा चली गई तुम। तुम लौट आओ। मैं तुमे अपना लूंगा, तुम तो बस घर वापस आ जाओ।’ इसके बाद युवक ने एक और वडियो बनाया है जिसमें कहता दिख रहा है ‘ कुसुम जल्दी घर वापस लौट आओ, खाना बनाने में बहुत दिक्कत होती है।’ गौतम की इन रील्स पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं और यह रील्स सभी को पसंद भी आ रही हैं। रील्स के कारण युवक फेमस हो गया है।

गौतम ने रील्स के जरिए शासन-प्रशासन से भी मदद मांगी है। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि प्रशासन मेरी पत्नी को ढूंढने में मदद करे और हमारी मुलाकात कराए।’ गौतम के भावुक वीडियो को देखकर लोग उसके रील्स को जमकर पसंद कर रहे हैं।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...