15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलपहले मैच में 89 रन, अगली 6 पारियों में सिर्फ 65… एक...

पहले मैच में 89 रन, अगली 6 पारियों में सिर्फ 65… एक गेंद में ही खत्म हो गई करुण नायर की कहानी

Published on

हैदराबाद:

घरेलू क्रिकेट में रनों की बरसात करने के बाद करुण नायर को आईपीएल 2025 में मौका मिला। शुरुआत मैचों में बेंच पर बैठने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ नायर को मौका मिला। वह आते ही छा गए। ट्रेंट बोल्ट से लेकर जसप्रीत बुमराह तक की क्लास लगा दी। सिर्फ 40 गेंदों पर नायर ने 89 रनों की पारी खेली। मुंबई ने मैच जीता लेकिन महफिल करुण नायर ने लूट ली। हालांकि इसके बाद नायर का बल्ला शांत हो गया।

पहली गेंद पर करुण नायर आउट
दिल्ली कैपिटल्स के करुण नायर का बल्ला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शांत रहा। वह मैच गोल्डन डक हो गए। मोहम्मद शमी यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में कप्तान पैट कमिंस ने खुद ही पहला ओवर डाला। उन्होंने पहली ही गेंद पर करुण नायर को आउट कर दिया। कमिंस की गेंद ने नायर के बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में चली गई। कमिंस ने टेस्ट मैच वाली लाइन डाली थी। नायर के पास इसका कोई जवाब नहीं ता।

आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले SRH के गेंदबाज
जगदीश सुचित- विराट कोहली, आरसीबी (2022)
भुवनेश्वर कुमार- प्रभसिमरन सिंह, पीबीकेएस (2023)
मोहम्मद शमी- शेख रशीद, सीएसके (2025)
पैट कमिंस– करुण नायर, डीसी (2025)

लगातार फेल हो रहे करुण नायर
पहले मैच में 89 रनों की पारी खेलने के बाद करुण नायर कुछ खास नहीं कर पाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अगले मैच में वह खाता खोले बिना रन आउट हुए थे। फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 15 और आरसीबी के खिलाफ सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। केकेआऱ के खिलाफ पिछले मैच में उनके बल्ले से 15 रनों की पारी निकली। अब हैदराबाद के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह पिछली 6 पारियों में नायर के बल्ले से सिर्फ 65 रन निकले हैं।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...