16.2 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्य'वह बीजेपी का चवन्नी छाप विधायक' बालमुकुंद आचार्य को लेकर यह क्या...

‘वह बीजेपी का चवन्नी छाप विधायक’ बालमुकुंद आचार्य को लेकर यह क्या बोल गए कांग्रेस MLA चांदना

Published on

जयपुर :

गहलोत सरकार में खेल मंत्री रह चुके अशोक चांदना अपने विवादित बयानों के कारण काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच उन्होंने फिर से विवादित बयान देते हुए बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य को बिना नाम लिए ‘चवन्नी छाप‘ विधायक बताया। इस दौरान चांदना जयपुर में बीते दिनों हुए बवाल को लेकर बीजेपी विधायक पर जमकर बरसे। उन्होंने विधायक से कहा कि क्या आप दंगे करना चाहता हैं? इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, अब हिंडोली विधायक अशोक चांदना के इस बयान से सियासत में जमकर हलचल मच गई है।

बालमुकुंद आचार्य को बताया, ‘चवन्नी छाप विधायक‘
हिंडोली विधायक अशोक चांदना का यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा हैं, जहां हिंडोली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए समय उन्होंने बीजेपी विधायक को लेकर यह विवादित बयान दिया। उन्होंने बिना नाम लिए, कहा कि ‘वह बीजेपी का चवन्ना छाप विधायक, जो जयपुर में मस्जिद के पास जाकर नारे लगवाता है, क्या आप वहां सांप्रदायिक दंगे करवाना चाहता है, आप क्या लोगों को लड़वाना चाहते हैं, ताकि दंगों की आग लगे और आपकी राजनीतिक रोटियां सेंक सके।

अगर दंगे में नुकसान हुआ तो पीड़ित का कौन होगा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 57 सेकंड के इस वीडियो में हिंडोली विधायक चांदना ने बीजेपी विधायक पर अपनी राजनीति को लेकर रोटियां सेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘मैं पूछना चाहूंगा कि इस दंगे की आग से किसी का घर चलेगा, किसी के फल का ठेला जलेगा, किसी की रेहड़ी जलेगी तो आखिर उस पीड़ित का कौन होगा? हिंडौली विधायक के बालमुकुंद आचार्य पर दिए गए इस विवादित बयान के बाद अब बीजेपी भी हमलावर हो गई है।

बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला
बता दें कि बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जयपुर में प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य के नेतृत्व में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही एक पोस्टर भी लगाया। जिसको लेकर काफी बवाल मचा। इस विवादस्पद स्थिति होने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां मामले को शांत करवाया गया। बाद में विधायक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया। इस दौरान विधायक पर समाज में विद्रोह फैलाने का आरोप लगाया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this