27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यडेड बॉडी देने के बदले में हॉस्पिटल ने की पैसों की डिमांड,...

डेड बॉडी देने के बदले में हॉस्पिटल ने की पैसों की डिमांड, पीड़ित परिवार का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से है ‘नाता’

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लाश के बदले में रिश्वत का मामला सामने आया है। राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा समुदाय के एक परिवार को अपने ही सदस्य की लाश लेने के लिए रिश्वत लेनी पड़ी है लेकिन उसके बाद भी डेड बॉडी परिजनों को नहीं सौंपी गई है। दरअसल, गुरुवार को राज्य में तेज आंधी और तूफान आया था। इस दौरान कवर्धा जिले में रहने वाले बैगा समुदाय का एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।

प्रारंभिक इलाज के बाद युवक को रेफर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से परिजन उसकी बॉडी लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाश के बदले में हमसे 3000 रुपये की डिमांड की गई। जिसमें से 1900 रुपये हमने दे दिए हैं। लेकिन इसके बाद भी हमारे सदस्य की लाश नहीं दी गई है।

2000 मांगी गई रिश्वत
मृतक का नाम अमर बताया गया है। मृतक के परिजनों के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने के बाद गुरुवार को अमर को इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया था। हम उसे कवर्धा से लेकर आए थे। इलाज के दौरान ही उसकी शनिवार को मौत हो गई। जब हमने लाश मांगी तो हमसे 3000 रुपये की डिमांड की गई उसमें से हमने 1900 रुपये जमा कर दिए लेकिन सोमवार तक लाश नहीं मिली।

बैगा समुदाय राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र
बैगा समुदाय के लोगों को भारत के राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहा जाता है। केंद्र और राज्य सरकारें इनके विकास के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जब तक पैसे नहीं जमा करोगे तब तक लाश नहीं मिलेगी। हालांकि इस मामले में अभी किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

क्या कहना है अस्पताल प्रबंधन का
डीकेएस अस्पताल के प्रबंधन ने इस मामले में कहा कि लाश के बदले में रिश्वत मांगने या फिर लेने की कोई जानकारी या शिकायत हमारे पास नहीं आई है। अगर पीड़ित परिवार के पास आयुष्मान कार्ड है तो उससे एक रुपये भी नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम रिश्वत के मामले की जांच करेंगे।

कांग्रेस ने भी किया पलटवार
मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कवर्धा जिला उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का क्षेत्र है। बैगा परिवार राष्ट्रपति जी के दत्तक पुत्र हैं और छत्तीसगढ़ के संरक्षित परिवार हैं। इसके साथ ही वह गरीब आदिवासी परिवार हैं अगर उस परिवार के साथ इस तरह की लूटमार की जाती है मैं समझता हूं कि छत्तीसगढ़ में सुशासन कहां है? इसका मतलब यह है कि सरकार सुशासन का ढोल पीट रही है और छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर है। आज किसी की डेड बॉडी पर भी सौदा करना यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...