5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यराजस्थान में कई विधायक पैसे ले रहे, 'बाप' के MLA को रिश्वत...

राजस्थान में कई विधायक पैसे ले रहे, ‘बाप’ के MLA को रिश्वत लेने का एक्सपीरियंस नहीं था इसलिए पकड़ा गया- राजेंद्र गुढ़ा

Published on

बजयपुर

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने बड़ा बयान दे दिया है। जयपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान के कई विधायक ऐसे हैं जो सरपंचों से कमीशन लेते हैं। अगर किसी को विश्वास नहीं हो तो गांवों में जाकर सरपंचों से पूछ लो। हो सकता है कि सरपंच कैमरे के सामने आकर बोलने को तैयार नहीं हो लेकिन नाम और पहचान उजागर किए बगैर किसी भी सरपंच से बात करके देख लो। सरपंच अपना दुखड़ा रो देगा। गुढ़ा ने कहा कि विधायक कोष से जो राशि विकास कार्यों के लिए जारी होती है। उस राशि को खर्च करने में विधायक अपना कमीशन मांगते हैं।

रिश्वत लेने का एक्सपीरियंस नहीं था, इसलिए पकड़ा गया विधायक
पिंकसिटी प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए विधायक जयकृष्ण पटेल को लेकर भी बड़ा बयान दिया। एसीबी की गिरफ्त में आए भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल की गिरफ्तारी पर गुढ़ा ने कहा कि वह नया विधायक है। उसे रिश्वत के रुपए लेना नहीं आता था। इसलिए पकड़ में आ गया। गुढ़ा ने कहा कि उन्हें (जयकृष्ण पटेल) पैसे लेने का एक्सपीरियंस नहीं था। इसलिए वो थोड़ा इसमें फंस गया, बाकी यह खेल तो और भी कई लोग (विधायक) कर रहे हैं। गुढ़ा ने कहा कि एसीबी ने किसी विधायक को पकड़ने का प्रयास भी पहली बार किया है। इसलिए पहली बार कोई विधायक पकड़ा गया है। अगर पहले प्रयास होते तो पहले भी पकड़ में आ जाते।

जेजेएम के मास्टरमाइंड अशोक गहलोत – गुढ़ा
गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान में जो जल जीवन मिशन घोटाला हुआ है, वह तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संरक्षण में हुआ है। अशोक गहलोत को भ्रष्टाचार की गंगोत्री बताते हुए गुढ़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय तो गहलोत से बिना पूछे पत्ता भी नहीं हिल सकता था। एक पुलिस कांस्टेबल का ट्रांसफर करने के लिए भी गहलोत की अनुमति लेनी पड़ती थी। ऐसे में सोचिए हजारों करोड़ का घोटाला गहलोत की बिना अनुमति के डॉ. महेश जोशी कैसे कर सकता था। इस घोटाले में महेश जोशी के हिस्से में बहुत कम पैसे आए। पूरी मलाई को गहलोत खा गए।

बड़ी मछलियां पकड़े ईडी
गुढ़ा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय हजारों करोड़ के कई घोटाले हुए थे लेकिन पूरा खेल तत्कालीन मुख्यमंत्री की निगरानी में होता था। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी। तत्कालीन खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ सत्ताधारी पार्टी के विधायक भरतलाल कुंदनपुर अशोक गहलोत को चिट्ठियां लिख लिख कर थक गए। कई बार मिलकर बताया कि हजारों करोड़ का घोटाला हो रहा है। कुंदनपुर ने तो धरना प्रदर्शन भी किया लेकिन तत्कालीन सरकार ने एक भी बात नहीं सुनी। गुढ़ा ने कहा कि ईडी को बड़ी मछलियां पकड़नी चाहिए। जेजेएम घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत के सामने बहुत छोटा आदमी है। पूरा माल तो गहलोत खा गए थे।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...