8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यवृंदावन में गेस्ट हाउस वाले 'इंस्पेक्टर' का कांड, 3 स्टार खाकी वर्दी...

वृंदावन में गेस्ट हाउस वाले ‘इंस्पेक्टर’ का कांड, 3 स्टार खाकी वर्दी पहन वसूली करता था आलीशान घर वाला ठग

Published on

मथुरा

मथुरा की वृंदावन पुलिस ने एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है, जो पिछले छह महीनों से वर्दी पहनकर शहर में दबदबा बनाए हुए था और लोगों को धमकाकर पैसे ऐंठता था। आरोपी सचिन शर्मा वृंदावन में एक गेस्ट हाउस भी चलाता था। उसकी गिरफ्तारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक यूजर की शिकायत के बाद हुई।

सोशल मीडिया पोस्ट ने खोली पोल
वृंदावन में एक युवक के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके शिकायत की कि एक फर्जी इंस्पेक्टर लंबे समय से वर्दी पहनकर लोगों को परेशान कर रहा है। इस शिकायत पर मथुरा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए ओमेक्स चौकी प्रभारी अमित कुमार को मामले की जांच सौंपी।

पुलिस ने कैसे पकड़ा?
सोमवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी रुक्मिणी बिहार इलाके के गोल चक्कर के पास घूम रहा है। मुखबिर की टिप पर पहुंची पुलिस ने सचिन शर्मा को वर्दी में ही पकड़ लिया। आरोपी के पास से 3 स्टार लगी पुलिस की वर्दी, जूते, बेल्ट, मोनोग्राम बरामद हुए है। फर्जी इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

आरोपी का परिचय
गिरफ्तार आरोपी सचिन शर्मा मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बमौरा थाना क्षेत्र का निवासी है, लेकिन वह वृंदावन की ओमेक्स सोसाइटी के फूल मून ए टॉवर नामक आलीशान अपार्टमेंट में रहता था। पुलिस के अनुसार वह नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों को डराता था और जबरन पैसे वसूलता था।

पुलिस की जांच जारी
निरीक्षक अपराध धर्मेन्द्र कुमार के निर्देशन में मामले की जांच कर रहे ओमैक्स चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने सोमवार दोपहर को रुक्मणि विहार गोल चक्कर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धाराएं लगाकर उससे पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि उसने और भी धोखाधड़ी की हो सकती है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...