8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य‘राहुल गांधी को हिंदू धर्म से…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कर दिया...

‘राहुल गांधी को हिंदू धर्म से…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कर दिया बड़ा ऐलान, जनता से ये अपील भी की

Published on

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान सामने आया है. बता दें कि ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा कर दी है. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि राहुल गांधी ने जब से लोकसभा में मनुस्मृति को लेकर बयान दिया है, तभी से सनातन धर्मी काफी आहत हैं.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, राहुल को 3 महीने का समय दिया गया था कि वह अपने बयान का स्पष्टीकरण दें. मगर उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और ना ही स्पष्टीकरण दिया गया. उन्होंने बीच में भी नोटिस भेजा गया. मगर कोई जवाब नहीं आया. इसी के साथ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा करते हुए कहा कि अब हम राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की सार्वजनिक घोषणा करते हैं.

राहुल गांधी ने धर्म का अपमान किया- शंकराचार्य
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस दौरान राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने धर्म का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि मनुस्मृति बलात्कारियों का संरक्षण नहीं करती है. उसमें ऐसा कहीं नहीं लिखा है. शंकराचार्य ने आगे कहा, राहुल गांधी ने लोकसभा में बयान दिया और कहा कि मनुस्मृति में बलात्कारियों के संरक्षण की बात लिखी है. शंकराचार्य ने कहा, हमने मनुस्मृति पढ़ी है. उसमें ऐसा कुछ नहीं लिखा है.

शंकराचार्य ने कहा, हमने राहुल गांधी को पत्र भी लिखा और उनके बयान पर स्पष्टीकरण मांगा. उनसे पूछा कि आखिर मनुस्मृति में बलात्कारियों को संरक्षण देने वाली बात कहां लिखी है? मगर उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब सामने नहीं आया. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी हिंदू धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं.

शंकराचार्य ने आगे कहा, मैं जनता के सामने साफ कहता हूं कि राहुल गांधी को आज से हिंदू नहीं माना जाए. हिंदू मंदिरों में राहुल गांधी के प्रवेश को वर्जित किया जाए. इस दौरान उन्होंने पंडितों-पुरोहितों से अपील भी की कि वह राहुल गांधी की मंदिरों में पूजा नहीं करवाए.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...