2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यअफसरों के तबादले के लिए अब मंत्री जी की लेनी पड़ेगी परमिशन,...

अफसरों के तबादले के लिए अब मंत्री जी की लेनी पड़ेगी परमिशन, योगी सरकार ने 11 प्रस्‍तावों को दिखाई हरी झंडी

Published on

लखनऊ:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कैबिनेट ने 11 अहम प्रस्तावों पर अपनी सहमति दी। इन प्रस्तावों में नई तबादला नीति, अडानी पावर लिमिटेड से बिजली खरीदने का समझौता, शहरों में नई पार्किंग नीति और स्टेट कैरिज बस अड्डा नीति जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं।

मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक नई तबादला नीति को मंजूरी देना है। इसके अनुसार, राज्य कर्मचारियों के तबादले 15 मई से 15 जून तक किए जाएंगे। विभागाध्यक्ष, मंत्री की अनुमति से तबादले कर सकेंगे। इसका मतलब है कि अब अधिकारियों को तबादले करने के लिए मंत्री से परमिशन लेनी होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में लगभग सात लाख राज्य कर्मचारी हैं।

अडानी से बिजली खरीदेगी सरकार
इसके अलावा, सरकार ने यूपी अडानी पावर लिमिटेड से बिजली खरीदने का फैसला किया है। सरकार 5.383 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदेगी। इससे अगले 25 सालों में 2958 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।

पीपीपी मॉडल पर पार्किंग
शहरों में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए नई पार्किंग नीति को भी मंजूरी दी गई है। इस नीति के तहत पीपीपी मॉडल (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) पर पार्किंग बनाई जाएगी। लोग मल्टीलेवल पार्किंग के साथ अपनी जमीन पर भी पार्किंग बना सकेंगे। पहले चरण में यह सुविधा 17 नगर निगमों में शुरू की जाएगी। पार्किंग का लाइसेंस पांच साल के लिए दिया जाएगा. पार्किंग स्थल पर ही इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग और गाड़ी सफाई की व्यवस्था भी होगी. पार्किंग का किराया नगर निगम ही तय करेगा. इसके लिए नौ सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी।

बैठक में लिए गए अहम फैसले इस प्रकार हैं-

  • राज्य कर्मियों की तबादला नीति को मंजूरी। इसके तहत 15 मई से 15 जून तक तबादले होंगे।
  • विभागाध्यक्ष मंत्री की अनुमति से तबादला कर सकेंगे। प्रदेश में सात लाख के करीब राज्य कर्मचारी हैं।
  • शहरों में नई पार्किंग नीति को मंजूरी। पीपीपी मॉडल पर पार्किंग बनेगी। मल्टीलेवल पार्किंग के साथ अपनी भूमि पर भी पार्किंग बना सकेंगे। पहले चरण में 17 नगर निगमों में यह सुविधा होगी।
  • पार्किंग स्थल पर ही ई-चार्जिंग के साथ गाड़ी सफाई की भी व्यवस्था होगी। किराया नगर निगम ही तय करेंगे। इसके लिए नौ सदस्सीय कमेटी होगी।
  • राज्य कर विभाग का दर्जा व्यवसायिक से बदलकर सेवारत विभाग किया गया। इससे कार्यालय भवन बनाने के लिए भूमि मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
  • यूपी अडानी पावर लिमिटेड से बिजली खरीदेगा। 5.383 रुपये प्रति यूनिट बिजली ली जाएगी। 25 साल में 2958 करोड़ रुपये की बचत होगी।
  • परिवहन विभाग- उत्तरप्रदेश स्टेट कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना व विनियमन) नीति 2025 प्रस्ताव को मंजूरी।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...