8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यसौरभ हत्याकांड: पत्नी मुस्कान और लवर साहिल शुक्ला के खिलाफ मर्डर की...

सौरभ हत्याकांड: पत्नी मुस्कान और लवर साहिल शुक्ला के खिलाफ मर्डर की चार्जशीट तैयार, केस में आएगा नया मोड़

Published on

मेरठ:

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सामने आए दिल दहला देने वाले सौरभ हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने मृतक सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। यह चार्जशीट मंगलवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंपी जाएगी, जिसके बाद इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपी इस समय जेल में बंद हैं और उनकी जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है।

साहिल शुक्ला और मुस्कान दोनों को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने की तिथि का बेसब्री से इंतजार है। जैसे ही चार्जशीट पेश होगी, वे निजी वकील की मदद से अपनी पैरवी शुरू करेंगे। सूत्रों के अनुसार, दोनों पहले से ही कानूनी रणनीति तैयार कर चुके हैं। जेल सूत्रों की माने तो साहिल अपने भाई के जरिए निजी वकील करने की तैयारी चल रही है बस कोर्ट में चार्जशीट पेश होने का इंतजार कर रहे है। चार्जशीट के जरिए मामले में नया मोड़ आने की संभावना है, जिससे दोनों की तरफ से मजबूती से पक्ष रखा जाएगा। अब कोर्ट की अगली तारीख पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

आपको बता दें कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों ने सौरभ की सीने में चाकू मारकर हत्या की और फिर शव को बाथरूम में ले जाकर उसके टुकड़े करके शव के हिस्सों को नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट और डस्ट डालकर उसे छिपा दिया गया।

इसके बाद मुस्कान और साहिल ने शिमला, मनाली और कसौल की यात्रा की और मनाली में साहिल का जन्मदिन भी मनाया। 17 मार्च की रात दोनों मेरठ लौटे। इसके एक दिन बाद, 18 मार्च को मुस्कान ने खुद सौरभ की हत्या का खुलासा किया, जिससे पुलिस भी स्तब्ध रह गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इस मामले की जांच की प्रगति के बारे में जानकारी ली और विवेचक को तलब किया। विवेचक ने उन्हें बताया कि चार्जशीट पूरी कर ली गई है और मंगलवार को इसे सीओ ब्रह्मपुरी को सौंपा दी जाएगी। सीओ ब्रह्मपुरी के चेक करने के बाद जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...