2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यUP : दोषियों की छाती पर बुलडोजर चलवाउंगी… BJP MLA केतकी सिंह...

UP : दोषियों की छाती पर बुलडोजर चलवाउंगी… BJP MLA केतकी सिंह ने अजय तिवारी अपहरण कांड में दिखाए तेवर

Published on

बलिया:

उत्तर प्रदेश के बलिया में अजय तिवारी कांड ने सनसनी मचा दी है। घटना के बाद से अब राजनीतिक दलों का पीड़ित परिवार से मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया है। घटना की जानकारी लेने के बाद सभी नेता कार्रवाई का आश्वासन देने में जुटे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी विधायक केतकी सिंह भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि दोषी किसी भी स्थिति में बच नहीं पाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई होकर रहेगी। साथ ही, उन्होंने योगी सरकार के बुलडोजर मॉडल का जिक्र भी अपने ही अंदाज में कर दिया।

विधायक ने क्या कहा?
अजय तिवारी अपहरण कांड के बाद परिवार से मुलाकात के बाद बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अजय तिवारी के परिजनों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि न्याय ऐसा होगा कि आप लोग देखेंगे। बिल्कुल परेशान मत होइए। इसलिए यहां पर नहीं आए हैं कि आप लोगों के साथ न्याय न हो। मैं आ गई हूं तो न्याय बिल्कुल जमीन तक लेकर जाऊंगी। और जो उन लोगों ने किया है न, उनके छाती पर बुलडोजर चलवाऊंगी।

विधायक केतकी सिंह इस मुलाकात के दौरान परिवार का ढांढ़स बंधाती दिखी। घूंघट वाली महिला को सांत्वना देते हुए जल्द मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है मामला?
दरअसल, सुखपुरा थाना क्षेत्र के घोसौटी गांव में तीन-चार मई की रात करीब 2 बजे अजय तिवारी का हथियारबंद नकाबपोश बादमाशों ने अपहरण किया था। दावा किया जा रहा है कि बादमाश थार गाड़ी और 15 से 20 बाइक पर सवार होकर आए थे। अजय तिवारी को किडनैप कर लिया। घर के मुखिया के अपहरण से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की जानकारी मिलते ही बलिया पुलिस सक्रिय हुई है। एसपी ओमवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। स्थानीय अधिकारियों के साथ मामले की तहकीकात की। इसके अलावा अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। पुलिस की छापेमारी जारी है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...