2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य8 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना ने राजस्थान के...

8 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना ने राजस्थान के इस कस्बे को किया आक्रोशित, दिनभर रहा बंद

Published on

झुंझुनूं:

राजस्थान में झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में अपहरण के बाद एक आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। रविवार रात हुई इस दिल दहला देने वाली घटना के खिलाफ मंगलवार को नवलगढ़ कस्बा पूरी तरह से बंद रहा। गुस्साए लोगों ने बाजारों में रैली निकालकर थाने का घेराव किया। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके बाद आज देर शाम पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को झाझडिय़ा की ढाणी से पकड़ा, लेकिन जनता का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस हिरासत में लिए युवक से पूछताछ कर रही है।

राजकुमार शर्मा और बेनीवाल ने जताया रोष
आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठाए। थाने के सामने सभा में पूर्व विधायक व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने भी पीडि़त परिवार से मिलकर लोगों को भरोसा दिलाया कि नवलगढ़ की जनता के हर दुख-सुख में मैं साथ हूं। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि परिवर्तन के नाम पर अपराधियों को खुली छूट मिल गई है, डेढ़ साल में नवलगढ़ में अपराधों की बाढ़ आ गई है। इधर रालोपा सुप्रीम एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बयान जारी घटना की निंदा करते हुए भजनलाल सरकार पर हमला बोला।

आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया
इधर, डीआइजी शरद चौधरी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस थाना नवलगढ़ एवं एजीटीएफ की अलग-अलग 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये की इनाम घोषणा की गई थी, जिसको बढ़ाकर इनाम राशि 20 हजार रूपये कर दी गई। गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहायता ली जाकर आरोपी की गहनता से तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास मदद के बहाने एक अज्ञात युवक ने मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया। हुआ यूं कि रविवार रात 1130 बजे एक महिला अपने तीन बच्चों और बहन के साथ ट्रेन से स्टेशन पहुंची थी। वहां एक बाइक सवार युवक ने पुरानी जान-पहचान का दावा करते हुए उन्हें घर छोड़ने की पेशकश की। महिला की बहन ने युवक पर विश्वास कर लिया। वह सभी को बाइक पर बिठाकर स्टेशन से निकल गया। मोरारका फाउंडेशन के पास पहुंचकर उसने बाइक में ईंधन खत्म होने का बहाना बनाया। युवक ने महिला की, बहन और दो बच्चों को वहीं उतार दिया। आठ साल की बच्ची को पेट्रोल लाने का बहाना बनाकर साथ ले गया और फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। तलाश शुरू की गई। फिर बच्ची अलसुबह बदहवास हालत में कब्रिस्तान के पास मिली। घर आई बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि के बाद माहौल और भी उग्र हो गया है।

छह सूत्री ज्ञापन, धरना फिलहाल स्थगित, लेकिन चेतावनी बरकरारसंघर्ष समिति ने थाने के बाहर एएसपी देवेंद्र राजावत को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रशासन और समिति के बीच हुई वार्ता के बाद फिलहाल धरना स्थगित कर दिया गया है, लेकिन चेतावनी दी गई है कि यदि न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने चेतावनी दी थी कि यदि प्रशासन द्वारा 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा ।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...