2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'उन्होंने धर्म पूछकर सिंदूर उजाड़ दिया था और आज…' ऑपरेशन सिंदूर पर...

‘उन्होंने धर्म पूछकर सिंदूर उजाड़ दिया था और आज…’ ऑपरेशन सिंदूर पर बोलीं संतोष जगदाले की बेटी

Published on

पुणे,

पहलगाम के आतंकी हमले में 26 बेगुनाहों की हत्या के बाद भारत ने पलटवार किया है. भारतीय सुरक्षाबलों ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है, जिसके मुख्य टारगेट जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा जैसे जिहादी ठिकाने थे, जो पिछले तीन दशकों से भारत पर बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं.

पहलगाम में आतंकियों ने महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले संतोष जगदाले की भी हत्या कर दी थी. ऐसे में इस बदले की कार्रवाई पर संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने कहा- जो लोग 22 अप्रैल को मरे उन लोगों को आज सही तरीके से श्रद्धांजली दी गई है. मेरे पिता भी इसमें शामिल थे. पापा जहां से भी इस समय देख रहे होंगे उनको लगता होगा कि सरकार ने उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया. मिशन के नाम ही सब कुछ बता रहा है.

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन का नाम सिंदूर सुनकर मैं रो पड़ी थी. आतंकियों ने देश के बहनों से धर्म पूछकर उनका सिंदूर उजाड़ दिया था आज सरकार ने उसका सही बदला चुकाया है.मैं सरकार की ऋणी हूं और तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं.

इससे पहले जगदाले की पत्नी प्रगति का बयान भी आया था जिसमें उन्होंने कहा- आतंकवादियों ने जिस तरह से हमारा सिंदूर मिटाया, उसके बाद यह करारा जवाब है…इस ऑपरेशन का नाम सुनते ही मेरी आंखों में आंसू आ गए. मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं.

गौरतलब है कि आतंकियों ने पहलगाम में घूमने पहुंचे लोगों को अपने आतंक का निशाना बनाया था. उन्होंने वहां 26 लोगों की जान ले ली जिसके बाद से पूरा देश क्रोध में था. जिन लोगों ने अपने पति, बेटे को खोया, उन सभी लोगों ने न्याय की मांग की और आज उनकी इस इच्छा को हमारी सेना ने पूरा कर दिया.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...