5.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान को जवाब देने का अधिकार… भारत के हमले से बौखलाया पाकिस्‍तान,...

पाकिस्तान को जवाब देने का अधिकार… भारत के हमले से बौखलाया पाकिस्‍तान, NSC की बैठक के बाद बताया अपने हमले का प्‍लान

Published on

इस्लामाबाद

पहलगाम के जवाब में भारत के घुसकर हमला करने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अब पाकिस्तान ने हमले के बाद प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में हवाई हमला करके 9 आतंकी लॉन्चपैड को तबाह कर दिया है। पिछले कई दशकों में भारत का यह पाकिस्तान के अंदर सबसे बड़ा सैन्य हमला है। भारत ने बुधवार को कहा कि उसने सुबह तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से में 9 आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमले किए हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक
हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक के बाद जारी पहले आधिकारिक बयान में पाकिस्तान ने कहा है कि उसकी सेना को भारत के खिलाफ कार्रवाई के लिए ‘अधिकृत’ किया गया है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने सशस्त्र बलों को नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए अपनी पसंद के समय, स्थान और तरीके से भारतीय मिसाइल हमलों का जवाब देने की पूरी छूट दी है।

पाकिस्तान को जवाब देने का अधिकार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर एक अलग बयान में कहा कि उनके देश को बलपूर्वक जवाब देने का पूरा अधिकार है और वास्तव में मजबूत जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने भारत के हमले को युद्ध की कार्रवाई कहा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि भारत के हमले को युद्ध की कार्रवाई कहा। इसमें कहा गया कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार और पीओके में नियंत्रण रेखा पार निशाना बनाते हुए स्टैंडऑफ हथियारों का इस्तेमाल करके पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तानी विदेश विभाग के रीडआउट में भारत की कार्रवाई को संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतर-राज्य संबंधों के स्थापित मानदंडों का घोर उल्लंघन बताया। इसमें कहा गया कि इससे क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। भारत की कार्रवाई ने दो परमाणु सशस्त्र राज्यों को एक बड़े संघर्ष के करीब ला दिया है। इसने कहा कि पाकिस्तान को जवाब देने का अधिकार है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...