18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत कल रात पूरी तैयारी से आया, 80 फाइटर जेट से हमला…',...

भारत कल रात पूरी तैयारी से आया, 80 फाइटर जेट से हमला…’, PAK पीएम शहबाज ने कुबूली एयर स्ट्राइक की बात

Published on

नई दिल्ली,

भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश को संबोधित किया. साथ ही भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को हुए नुकसान की बात कुबूल की है. साथ ही कहा कि कल रात हमें पल-पल की अपडेट मिल रही थी. कल रात भारत पूरी तैयारी के साथ आया था और 80 फाइटर जेट से पाकिस्तान में 6 जगहों को निशाना बनाया.

PAK पीएम शहबाज ने कहा कि कल रात हमारे ‘दुश्मन’ ने रात के अंधेरे में हम पर हमला किया, लेकिन अल्लाह की दुआ से हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम रही. उन्होंने कहा कि इस हमले में बच्चों समेत कई नागरिक मारे गए. अल्लाह उन्हें बख्शे और जन्नत में जगह दे. पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, भारत ने जल्दबाजी में करवाई की और भारतीय मीडिया ने पाकिस्तान पर बेबुनियाद आरोप लगाना शुरू कर दिया कि हम इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं.

‘भारत ने हमारी पेशकश स्वीकार नहीं की’
शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि हमने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की है, मैं खुद तुर्की के दौरे पर था, जब हमें पहलगाम हमले की खबर मिली. हमने तभी साफ कर दिया था कि इस हमले से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. हमने कहा था कि हम भी सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन भारत ने हमारी पेशकश स्वीकार नहीं की.

शहबाज ने दी गीदड़भभकी
पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि 22 अप्रैल से लगभग हर दिन हमें सूचना मिल रही थी कि हमला होने वाला है. उन्होंने गीदड़भभकी दी कि ‘जब भी कोई उकसावे की स्थिति होगी, हमारी सेनाएं जवाबी कार्रवाई के लिए चौबीसों घंटे तैयार रहेंगी.’

एयर स्ट्राइक के बाद क्या बोले शहबाज?
भारत की एयर स्ट्राइक के तुरंत बाद शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान की धरती पर 5 जगहों पर पर “कायराना हमले” किए गए हैं. पीएम शहबाज शरीफ ने लिखा कि ‘पाकिस्तान को इस युद्ध थोपने वाले कृत्य का शक्तिशाली जवाब देने का पूरा अधिकार है और वह जवाब दिया जा रहा है.’ उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सेना और जनता पूरी तरह एकजुट हैं और देश का मनोबल ऊंचा है. शरीफ ने कहा कि पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ है.

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...