9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यUP: पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख पति ने किया...

UP: पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख पति ने किया हमला, प्रेमी सर्वेश पांडे की मौत, पत्नी लखनऊ रेफर

Published on

गोंडा,

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख गुस्से में फावड़े से हमला कर दिया. इस हमले में पत्नी का प्रेमी मौके पर ही मारा गया जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है.

यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के खोरासा गांव के पास की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति रिजवान अपनी 26 वर्षीय पत्नी माजिया के साथ एक निजी स्कूल के पास रहता था. बीती रात जब रिजवान घर पर नहीं था, तभी उसकी पत्नी का प्रेमी 36 वर्षीय सर्वेश पांडे उर्फ गुड्डू उससे मिलने घर आया. कुछ देर बाद जब रिजवान वापस लौटा तो उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा.

फावड़ा मारकर पति ने की पत्नी के प्रेमी की हत्या
गुस्से से भरे रिजवान ने पास ही रखा फावड़ा उठाया और दोनों पर हमला कर दिया. इस हमले में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि माजिया बुरी तरह घायल हो गई. परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...