9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य16 किमी का सफर पैदल तय करना पड़ेगा अभी, केदारनाथ यात्रा मार्ग...

16 किमी का सफर पैदल तय करना पड़ेगा अभी, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन पर रोक जारी

Published on

देहरादून

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की बीमारी से मौत के बाद उनके संचालन पर लगाई गई रोक फिलहाल जारी रहेगी। प्रदेश के पशुपालन सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने बुधवार को बताया कि केदार घाटी में घोड़े-खच्चरों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्थानीय लोगों, घोड़े-खच्चर व्यवसायियों और अन्य संगठनों द्वारा यात्रा मार्ग पर उनके संचालन पर लगी रोक को आगे बढाने का अनुरोध किया गया है, ताकि जानवरों में संक्रमण बढ़ने की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के पुनः संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। पुरुषोत्तम ने बताया कि रविवार और सोमवार को यात्रा में 13 घोड़े-खच्चरों के मरने की सूचना प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि इनमें से आठ घोड़ों की मृत्यु ‘डायरिया’ और पांच घोड़ों की मृत्यु ‘एक्यूट कोलिक’ से हुई है। उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट के लिए इन घोड़ों के नमूने उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेजे गए हैं।

22 से ज्यादा चिकित्सकों की टीम तैनात
अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए 22 से अधिक चिकित्सकों की टीम को यात्रा मार्ग में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्वस्थ घोड़े-खच्चरों को यात्रा मार्ग में नहीं चलने दिया जाएगा, जबकि स्वस्थ घोड़ों के नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें यात्रा मार्ग में संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। पुरुषोत्तम ने बताया कि एक माह पहले रुद्रप्रयाग जिले के दो गांवों में घोड़े-खच्चरों के नमूने लिए गए थे, जिनमें से कुछ घोड़ों में एक्वाइन इन्फलूएंजा के लक्षण मिले थे।

16 हजार घोड़ों की जांच हुई थी
उन्होंने बताया कि इसके बाद 30 अप्रैल तक 26 दिनों में रिकॉर्ड 16 हजार घोड़ों की जांच की गई थी। इनमें से 152 घोड़े-खच्चरों के सीरो संबंधी नमूनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी, लेकिन इनके आरटीपीसीआर परीक्षण निगेटिव पाए गए थे। साढ़े ग्यारह हजार फीट से अधिक की उंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए करीब 16 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। चढ़ाई वाले इस रास्ते को तय करने के लिए कुछ श्रद्धालुओं को पिट्ठू, पालकी या घोड़े-खच्चरों का सहारा लेना पड़ता है। बता दें कि 30 अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरू हुई है।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...