4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'यही खत्म नहीं हो, अभी तो ये शुरुआत…', आतंकियों के लिए क्या...

‘यही खत्म नहीं हो, अभी तो ये शुरुआत…’, आतंकियों के लिए क्या सजा चाहती हैं विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी

Published on

गुरुग्राम ,

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है. देशभर में इसकी सराहना हो रही है. हर ओर भारतीय सेना के साहस और केंद्र सरकार के संकल्प की जय-जयकार सुनाई दे रही है. इस बीच, पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की जमकर सराहना की. साथ ही उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए, बल्कि तब तक जारी रहनी चाहिए जब तक आतंकवाद पूरी तरह समाप्त न हो जाए.

हिमांशी ने कहा कि मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं, लेकिन मैं अनुरोध करती हूं कि यह सिर्फ एक जवाबी कार्रवाई बनकर न रह जाए. जब तक आतंकवाद का समूल नाश नहीं हो जाता, तब तक इसे रोका नहीं जाना चाहिए. यह तो सिर्फ शुरुआत है. मैं नहीं चाहती कि कोई और उस पीड़ा से गुज़रे जिससे मैं गुजर रही हूं.

मुंहतोड़ जवाब दिया
उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेना और मोदी सरकार ने आतंकियों और उनके आकाओं को मुंहतोड़ जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि हमने जो दर्द सहा, अब उसका एहसास पाकिस्तान को भी हो गया होगा. 22 अप्रैल को हुए भयावह हमले को याद करते हुए हिमांशी की आंखें भर आईं. उन्होंने बताया कि मैंने आतंकियों से गुहार लगाई थी कि मेरी शादी को सिर्फ छह दिन हुए हैं, हम पर रहम करो. लेकिन उनका जवाब था मोदी जी से जवाब लेना. और आज मोदी जी और हमारी सेना ने जवाब दे दिया है. हमें संतोष है कि हमारे विनय और अन्य 26 निर्दोष नागरिकों की शहादत बेकार नहीं गई. हिमांशी ने बताया कि विनय का सपना था कि देश में शांति बनी रहे, निर्दोषों की जान न जाए और नफरत व आतंक के लिए भारत में कोई जगह न हो. उन्होंने नौसेना सिर्फ इसलिए जॉइन की थी कि देशवासी सुरक्षित रहें.

सशक्त और निर्णायक कार्रवाई : पिता राजेश नरवाल
विनय के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि अब 22 अप्रैल जैसे नरसंहार को अंजाम देने से पहले आतंकी सौ बार सोचेंगे. जब यह हमला हुआ था, तब मीडिया ने मुझसे पूछा था कि सरकार से क्या उम्मीद है. मैंने कहा था कि मुझे सरकार पर भरोसा है. और आज सरकार ने उस भरोसे को पूरी तरह सार्थक कर दिखाया है. ये कार्रवाई उनके मन में हमेशा गूंजेगी. जब उनसे इस सैन्य अभियान के नाम पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एकदम सटीक और भावनात्मक नाम है. यह हर उस मांग का जवाब है जो हमने विनय की शहादत के बाद सरकार से की थी.

मां बोलीं- पूरा देश सरकार के साथ
विनय की मां आशा नरवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना का आभार जताते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि मोदी जी ने इस हमले का बदला लिया. हम उनके साथ हैं, पूरा देश उनके साथ है. मैं सेना से सिर्फ इतना कहना चाहती हूं ऐसा जवाब दो कि भविष्य में दुश्मन इस तरह की हरकत करने से पहले कांप जाए.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...