9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यआइसक्रीम सेलर को 30 मीटर तक घसीटा ट्रक, शव के उड़े चीथड़े,...

आइसक्रीम सेलर को 30 मीटर तक घसीटा ट्रक, शव के उड़े चीथड़े, यूपी में खौफनाक हादसे के बाद ड्राइवर फरार

Published on

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार रात में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां ओवरलोड मौरंग लदे एक ट्रक ने आइस्क्रीम सेलर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक के पहिये में फंसकर विक्रेता 30 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बांदा जिले का रहने वाला था
जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामस्वरूप निषाद का 28 वर्षीय बेटा मुकेश निषाद आइसक्रीम बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह बुधवार की दोपहर मुकेश आइसक्रीम लेकर साइकिल से ललौली कस्बा बेचने आया था। जहां से रात को वापस घर लौट रहा था।

इस दौरान रात करीब साढ़े 7 बजे थाना क्षेत्र चिल्ला-बांदा रोड से जाते समय सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार मौरंग लदे ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक ने मुकेश को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही मुकेश ट्रक के पिछले पहिए में फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसटता चला गया। घटना में मुकेश का शव टुकड़ों में बिखर गया और मौके पर ही सांसें थम गईं।

वाहन छोड़कर ड्राइवर भागा
दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वहां छोड़कर मौके से भाग निकला। आसपास से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई रामकुमार की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर दुर्घटना के बाद मौके से फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...