9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यशशि थरूर और चेन्निथला को झटका, कांग्रेस ने सनी जोसेफ को बनाया...

शशि थरूर और चेन्निथला को झटका, कांग्रेस ने सनी जोसेफ को बनाया केरल कांग्रेस का नया अध्यक्ष

Published on

तिरुवनंतपुरम

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के संगठन में नेतृत्व परिवर्तन कर दिया है। कांग्रेस ने सनी जोसेफ को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह के सुधाकरन की जगह लेंगे। केरल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। केरल ऐसा राज्य है। जहां कांग्रेस को सत्ता में आने की उम्मीद है। सनी जोसेफ पेरावूर से विधायक हैं। वह पथानामथिट्‌टा के सांसद एंटो एंटी के साथ प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में थे।

दो नेताओं को छोड़ा पीछे
पेरावूर के विधायक सनी जोसेफ अब केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) की कमान संभालेंगे। उन्होंने इस रेस में एंटो एंटनी के साथ एक अन्य नेता बेनी बेहनान को पीछे छोड़कर यह पद हासिल किया है। कांग्रेस ने सनी जोसेफ को ऐसे वक्त पर पार्टी की कमान सौंपी है जब तिरुवनंतपुरम के सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर की बीजेपी से नजदीकियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इतना ही नहीं सनी जोसेफ की नियुक्ति इसलिए भी अहम है क्योंकि पार्टी के कुछ नेता मौजूदा अध्यक्ष के सुधाकरन को समर्थन जारी किए हुए थे, लेकिन इसके बाद भी राज्य में नए व्यक्ति को कमान सौंप दी।

चेन्निथला और थरूर को झटका
सनी जोसेफ की नियुक्ति से कांग्रेस नेता शशि थरूर और रमेश चेन्निथला को झटका लगा है। चेन्निथला वर्तमान में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी है। उन्होंने थरूर के साथ के सुधाकरन का समर्थन किया था। दोनों नेताओं ने कहा था कि के सुधाकरण को अपनी भूमिका में बने रहना चाहिए। के सुधाकरन इससे पहले कहा था कि वह तब तक इस्तीफा हीं देंगे जब तक कि राज्य में एलडीएफ सत्ता से बाहर नहीं हाे जाता।

कौन हैं सनी जोसेफ?
18 अगस्त 1952 को जन्में सनी जोसेफ वर्तमान में पेरावूर के वर्तमान विधायक हैं। सनी जोसेफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनीतिक कार्यकर्ता और पेशे से वकील हैं। वह वर्तमान में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) कन्नूर जिला समिति के अध्यक्ष हैं। 2021 केरल विधानसभा चुनावों में 140 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के कांग्रेस के अगुवाई वाले यूडीएफ को 41 सीटें मिली थीं, जबकि एलडीएफ ने 99 सीटें हासिल करके सत्ता हासिल की थी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...