12.6 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के दो JF-17 फाइटर जेट? सोशल...

क्या भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के दो JF-17 फाइटर जेट? सोशल मीडिया पर दावा

Published on

इस्लामाबाद

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस दावे के समर्थन में पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी का एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। इसमें अहमद शरीफ चौधरी को JF-17 को पहुंचे नुकसान के बारे में सच्चाई स्वीकार करते देखा जा सकता है। हालांकि, कई यूजर्स ने इस वीडियो की सत्यता पर सवाल भी खड़े किए हैं।

वीडियो में क्या देखा गया
शेयर किए जा रहे वीडियो में लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी को कहते सुना जा सकता है, “ऑपरेशन सिंदूर के घटनाक्रम के बाद, हम पारदर्शिता प्रदान करना और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अपनी स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि करना महत्वपूर्ण समझते हैं। ऑपरेशन में पूर्वी कॉरिडोर के साथ गहन जुड़ाव देखा गया। हमें यह पुष्टि करते हुए खेद है कि सक्रिय ड्यूटी के दौरान दो JF-17 विमान खो गए। ये नुकसान हमारे लिए सिर्फ नंबर नहीं एक जज़्बाती धक्का है।”

इस वीडियो में उन्हें यह कहते भी देखा जा सकता है, “हमारे नागरिक बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा और हमारे बहादुर सेवा सदस्यों के बीच हताहत हुए। शहीदों के घर वालों के लिए हमारी दुआएं हैं। उनके बलिदान को हमेशा सम्मानित किया जाएगा। पहलगाम एक्सिस में, महत्वपूर्ण सामरिक बदलाव देखे गए। स्थिति अभी भी विकसित हो रही है और हम इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। रणनीतिक परिणाम सामने आ रहे हैं और हम तदनुसार जवाब देने के लिए तैयार हैं। मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं।”

जेएफ-17 कितना शक्तिशाली
JF-17 को पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर बनाया है। हालांकि, इसका 80 प्रतिशत हिस्सा विदेशी है। इसके बावजूद पाकिस्तान इसे स्वदेशी होने का दावा करता है।” यह एक लाइटवेट मल्टीरोल फाइटर जेट है। पाकिस्तान का दावा है कि यह बेहतर रडार और अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। पाकिस्तान ने इस लड़ाकू विमान को भारत की सीमा के नजदीक तैनात किया हुआ है।

Latest articles

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

बीएचईएल के अधिकारी को एचईसी में अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली/रांची। Ministry of Heavy Industries के आदेश के तहत Krishnendu Kumar Ghosh को...

BHEL ने दक्षिण कोरिया की E2S कंपनी के साथ किया तकनीकी सहयोग समझौता

भोपाल/नई दिल्ली। Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने synchronous machines के लिए excitation system...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...