9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान ने फिर किया दुस्साहस, जैसलमेर पर 30 मिसाइल दागी, भारतीय सेना...

पाकिस्तान ने फिर किया दुस्साहस, जैसलमेर पर 30 मिसाइल दागी, भारतीय सेना ने सभी को मार गिराया

Published on

जैसलमेर

राजस्थान के जैसलमेर जिले में पाकिस्तान की ओर से देर रात ड्रोन और मिसाइलों से हमला किए जाने की सूचना मिली है। रात करीब 9 बजे आसमान में तेज आवाजों और रोशनी के देखी गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से मिसाइलें लगातार दागी गईं, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को विफल कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए गए है। इसके बाद राजस्थान के सभी बॉर्डर जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर की तरह राजस्थान भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। गत रात भी पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के फलोदी, नाल और उत्तरलाई में हमले की नाकाम कोशिश की गई थी।

पाकिस्तान की ओर से जैसलमेर में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। आसमान में धमाकों की आवाज से लोगों में खौफ का माहौल। उधर, पोकरण के लवां गांव के पास पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय एयरबेस सिस्टम ने विफल कर दिया है। पाकिस्तान ने एक साथ कई मोर्चों पर हमले किए। जम्मू और पठानकोट में सुसाइड ड्रोन से हमला किया गया। इन हमलों में जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया गया। भारतीय वायु सुरक्षा प्रणाली ने S-400 मिसाइल से सभी ड्रोन को मार गिराया। इसके अलावा जम्मू के पास पाकिस्तान का एक F-16 लड़ाकू विमान भी गिराया गया है। राजस्थान में इससे पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को भी गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रशासन सतर्क
जैसलमेर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास लगातार किए जा रहे हैं ताकि जनता को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा सके। जैसलमेर के कलेक्टर प्रताप सिंह ने ऐहतियातन 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। अब स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

ब्लैकआउट के आदेश, घरों की लाइट बंद रखने के निर्देश
पाकिस्तानी करतूत से पहले ही बुधवार रात को कलेक्टर ने 12 बजे से सुबह 4 बजे तक घरों की लाइट और सभी बाहरी लाइटें बंद रखने का आदेश दिया था। इससे पहले रात 8:30 बजे से 8:45 बजे तक एक छोटा ब्लैकआउट किया गया था। रात 12 बजे के बाद प्रशासन की ओर से चार घंटे के पूर्ण ब्लैकआउट की घोषणा की गई, जिसमें सभी स्ट्रीट लाइट्स और अन्य सार्वजनिक स्थानों की लाइटें भी बंद कर दी गईं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...