18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीय'हर हमले का माकूल जवाब देंगे…', PAK अटैक के बीच जयशंकर ने...

‘हर हमले का माकूल जवाब देंगे…’, PAK अटैक के बीच जयशंकर ने अमेरिका, EU और इटली से की बात

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर समेत भारत के कुछ राज्यों में पाकिस्तान की ओर से अटैक किया गया. इन अटैक्स को भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया. भारत ने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान और दो JF 17 विमानों को मार गिराया. साथ ही जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में ड्रोन हमलों को भी नाकाम कर दिया गया.

जयशंकर की दो टूक… किसी भी हमले का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
अब भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री और एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) मार्को रुबियो से बातचीत की. इसे लेकर एस. जयशंकर ने X पर लिखा, ‘आज (8 मई) शाम को मार्को रुबियो से बात हुई. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करता हूं. सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया. आतंकवाद को बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा.’

एस. जयशंकर की इटली के विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी से भी बात हुई है. भारत के विदेश मंत्री ने X पर लिखा, ‘इटली के विदेश मंत्री ने आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की. किसी भी उकसावे की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी.’

एस. जयशंकर की यूरोपीय यूनियन की उपाध्यक्ष काजा काल्लास से भी बात हुई है. जयशंकर ने X पर लिखा, ‘यूरोपीय संघ की उपाध्यक्ष के साथ मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा की. भारत अपनी कार्रवाइयों को लेकर संयम बरता है. हालांकि, किसी भी तरह के हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा.’

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका को भी स्थिति की जानकारी
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करता हूं। सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया। तनाव बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा।”

पीएम मोदी से मिले एनएसए अजीत डोभाल
पाकिस्तान के ड्रोन अटैक को भारत ने नाकाम कर दिया है। वहीं अब भारतीय सेनाएं पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई देने के लिए तैयार है। इस बीच एनएसए अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्थिति की जानकारी दी है।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान से ‘तत्काल तनाव कम करने’ का आग्रह किया
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, “सचिव मार्को रुबियो ने आज विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात की। सचिव ने तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए अमेरिकी समर्थन व्यक्त किया और संचार में सुधार के लिए निरंतर प्रयासों को प्रोत्साहित किया। सचिव ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकवादी हमले के लिए अपनी संवेदना दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मिलकर काम करने की संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।”

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...