10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबलूचिस्तान पाकिस्तान से आजाद होकर अलग राष्ट्र बने, पाक आज भी आटे...

बलूचिस्तान पाकिस्तान से आजाद होकर अलग राष्ट्र बने, पाक आज भी आटे के लिए…कुमार विश्वास ने पड़ोसी को दिया कड़ा संदेश

Published on

गाजियाबाद

भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही है। दोनों देशों के जंग के बीच कवि कुमार विश्वास ने कहा कि ईश्वर, अल्लाह ताला से दुआ है कि जल्द बलूचिस्तान पाकिस्तान से आजाद होकर अलग देश बने और मैं जल्द वीजा लेकर वहां जाऊं। यही नहीं उन्होंने अफगानिस्तान से बड़ी अपील की है। कहा कि अफगानिस्तान के लोगों को पाकिस्तान से बदला लेना चाहिए।

कवि कुमार विश्वास ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने जय हिंद दोस्तों से अपने संवाद की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कश्मीर खुशहाली के रास्ते है। नई व्यवस्था ने वहां यह माहौल पैदा किया कि पिछले साल लगभग दो करोड़ 80 लाख भारतीय वहां (जम्मू-कश्मीर) प्रेम के दिन और मोहब्बत का वक्त बिताने के लिए गए। कश्मीरियों ने उनका हृदय खोलकर स्वागत भी किया। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, था और रहेगा। महर्षि कश्यप की इस राजधानी का भारत में इतना सुंदर और सांस्कृतिक विलय नापाक पड़ोसी को पसंद नहीं आया और उसने कश्मीर के पहलगाम में वीभत्स कायराना हमला किया।

हमला इस बार उन मासूम बच्चों पर किया गया, जो शादी के बाद अपने जिंदगी के सबसे खूबसूरत यादें समेटने के लिए उस बेहत खूबसूरत इलाके में गए थे। ऐसे समय में उन पर जाहिलों ने उनको गोलियां मारीं। बेटियों ने अपने सुहाग को सामने उजड़ते हुए देखा। सबसे वाहियात बात ये रही कि जब मां और बेटियों ने कहा कि हमें भी मार दो तो उन्होंने कहा कि तुम्हें इसलिए छोड़ रहे हैं कि जाओ और मोदी को बता दो। मोदी कौन किसी पार्टी के नेता नहीं, 140 करोड़ लोगों के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए सबसे पहले प्रतिनिधि। हम सब प्रधानमंत्री के पीछे इकट्ठा हुए। देश के सभी दलों, सारे मजहबों, सारी जातियों ने अपने सभी मतभेद भूलकर कहा कि हम आपके साथ हैं, सेना के साथ हैं। तैयारी के साथ पहली किस्त अदा कर दी गई है। इसमें मसूद अजहर का परिवार भी मारा गया है।

कुमार विश्वास ने पाकिस्तानी लोगों से कहा कि वे देखें कि हम एकसाथ आजाद हुए थे। देखिए कि आपका पड़ोसी कहा खड़ा है और आप कहां हैं। ऐसा इसलिए हम अपने लोकतंत्र की रक्षा की। हम अपनी सरकारों की आलोचना कर सके। हमारी सेना ने कभी हमारे लोकतांत्रिक हितों में हस्तक्षेप नहीं किया। हमने अपनी सेना को पूरी इज्जतदार बनाया। हम किसी पेंटागन किसी चीन की आका की जूतियों पर टिके सेना अध्यक्ष तैयार नहीं करते। आज हम दुनिया की चौथी बड़ी अर्थशक्ति हैं, सुपरपावर बन गए हैं और आप अब भी आटे के लिए परेशान हैं। पाकिस्तान लोगों से अपनी सेना से छुटकारा पाने की अपील करते हुए कहा कि यह आपके पास मौका है।

उन्होंने बलूचिस्तान की आजादी के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि यह आपके पास भी मौका है, हमारे पास भी मौका है। मैं इस मौके का फायदा लेकर अपने भाइयों को गले लगाना चाहता हूं। बहुत अत्याचार सहा है। यही वक्त है कि वे अपनी अस्मिता की रक्षा करें। मैं आशा करता हूं, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं, अल्लाह ताला से प्रार्थना करता हूं कि एक स्वतंत्र बलूच राष्ट्र बहुत जल्दी देखूं। मैं वहां का वीजा लेकर जाऊं और वो भी इस प्यारे देश में आएं।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...