11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यUP : 95 लाख बीमा राशि के लिए भाई की हत्या कर...

UP : 95 लाख बीमा राशि के लिए भाई की हत्या कर दी, झूठी सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पुलिस को दी

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 95 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए अपने ही भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को बताया कि संजय (50) की 20 जून, 2024 को बहजोई थाना क्षेत्र में मौत हुई थी। जिसकी जांच करने पर यह पता चला कि उसके भाई नवीन ने ई-रिक्शा से गिराकर उसे मार डालने की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि हत्या के 17 दिन बाद छह जुलाई 2024 को नवीन ने बहजोई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और झूठा दावा किया कि उसके भाई की मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई है।

14 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई
पुलिस अधीक्षक के अनुसार शुरुआत में स्पष्ट सबूतों के अभाव में पुलिस ने 14 सितंबर 2024 को मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) दाखिल की, जिससे यह मामला प्रभावी रूप से बंद हो गया। हालांकि, एक बीमा कंपनी से मिली सूचना के बाद मामले को फिर से खोला गया। पुलिस को एक संदिग्ध बीमा दावे के बारे में बीमा कंपनी से सूचना मिली। कंपनी ने एक ऐसे मामले को चिह्नित किया, जिसमें पर्याप्त दावा मांगा जा रहा था। कंपनी ने गहन पुलिस जांच का सुझाव दिया।

मरने के बाद 20 लाख आरोपी के खाते में आ गए थे
उन्होंने कहा कि मामले की फिर से जांच करने पर पुलिस को संजय के भाई नवीन द्वारा रची गई साजिश का पता चला। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच से पता चला कि नवीन ने अपने भाई संजय के नाम पर कई जीवन बीमा पॉलिसियां ली थीं, जिनकी कुल राशि 95 लाख रुपये थी। उनमें से 20 लाख रुपये संजय की मौत के बाद उसके (नवीन के) खाते में जमा हो गए थे। हत्या और बीमा धोखाधड़ी के संबंध में दो व्यक्तियों नवीन और एक अन्य आरोपी अखिलेश की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विधिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...