11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यखौफनाक! 2 साल की बेटी के सामने गोली मारकर पिता ने की...

खौफनाक! 2 साल की बेटी के सामने गोली मारकर पिता ने की आत्महत्या, घर में रखी रिवॉल्वर का किया इस्तेमाल

Published on

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक म्यूजिक टीचर ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। टीचर ने अपनी 2 साल की बेटी के सामने लाइसेंसी रिवाल्वर कनपटी पर रखकर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग की आवाज सुनकर युवक के पिता बेटे की तरफ दौड़े। पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर बेटे के कमरे में दाखिल हुए। अंदर एक कोने में बेटे की खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी हुई थी। कुछ दूरी पर रिवाल्वर भी पड़ी थी। पास में 2 साल की बेटी रो रही थी। घटना क्वार्सी थाना इलाके के स्वर्ण जयंती नगर है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी रिवॉल्वर और अन्य सबूत इकट्ठा किए। परिजनों ने कहा कि आयुष एक अच्छा सिंगर था। अच्छी नौकरी न मिलने के कारण काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है,और मामले की छानबीन शुर कर दी है।

पत्नी भी प्राइवेट स्कूल में टीचर
मृतक युवक के पिता जय सक्सेना ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते है, उनकी पत्नी नीलम सरकारी स्कूल में टीचर है। बेटे आयुष की पत्नी भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। आज शुक्रवार को मैं, पत्नी और बहू तीनों अपने-अपने काम पर गए थे। घर पर बेटा आयुष और उसकी 2 साल की बेटी ऊपर की मंजिल के कमरे में थे।

मेरी अलमारी में लाइसेंसी रिवाल्वर रखी रहती थी। आयुष ने मेरे कमरे में अलमारी खोलकर रिवाल्वर निकाली और अपने कमरे में वापस आ गया। यहां करीब 2.30 बजे उसने खुद को गोली मारी। थाना क्वार्सी प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना के बाद परिवार से बयान लिए गए हैं। परिवार का कहना है कि आयुष बीमार चल रहा था। कई महीने से जॉब पर भी नहीं जा रहा था। इसी डिप्रेशन में उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड की है। आयुष के कमरे की छानबीन करके सही कारण का पता किया जा रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम भी करवाया जा रहा है, ताकि इस घटना को लेकर कुछ और तथ्य भी सामने आ सके।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...