10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यदेशभक्ति! हमें बना लो सिविल डिफेंस वॉलंटियर… डीसी ने अपील क्या की,...

देशभक्ति! हमें बना लो सिविल डिफेंस वॉलंटियर… डीसी ने अपील क्या की, सारे चंडीगढ़ वाले पहुंच गए भर्ती केंद्र

Published on

चंडीगढ़

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख आपका छाती भी गर्व से चौड़ी हो जाएगी। दरअसल चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आवाज लगाई थी कि युद्ध हुआ तो आओ हमारा साथ दो। एक आवाज पर चंडीगढ़ के युवा टैगोर थिएटर पहुंच चुके हैं। सभी मदद करना चाहते हैं। भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सिर्फ लड़के ही नहीं, लड़कियां भी भारी संख्या में पहुंची। बता दें चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर ने चंडीगढ़ के युवाओं से अपील करते हुए कहा था कि 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा नागरिकों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में शामिल होने और आपातकालीन तैयारियों में सहयोग करने के लिए आमंत्रित करता है।आगे बढ़ें, प्रशिक्षित हों और जब सबसे ज्यादा जरूरत हो, तब सेवा करें।

जानें क्या थी अपील
डीसी निशांत यादव ने बताया कि वालंटियर बनने के लिए एक हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में सिविल डिफेंस के नियम, पुलिस के काम करने का तरीका, राहत और बचाव कार्य सिखाए जाएंगे। लोगों को जागरूक करने के तरीके भी बताए जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद, चुने हुए वालंटियर को अलग-अलग सेक्टर, मार्केट और गांवों में तैनात किया जाएगा। वालंटियर की संख्या तय नहीं है और कोई भी युवा इसमें भाग ले सकता है। महिलाओं का भी स्वागत है। अगर आप वालंटियर बनना चाहते हैं, तो 10 मई को सुबह 10:30 बजे टैगोर थिएटर, सेक्टर 18 में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

प्रशासन ने लिए ये फैसले
शहर में शांति बनाए रखने के लिए कुछ और फैसले भी लिए गए थे। 9 मई को शाम 7 बजे से 10 मई को सुबह 6 बजे तक शॉपिंग मॉल, सिनेमा, रेस्टोरेंट, क्लब और गैर-मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। शादी और धार्मिक कार्यक्रमों में पटाखे फोड़ने पर 7 जुलाई तक रोक लगा दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि धमाकों जैसी आवाज से लोग डरें नहीं। इसके अलावा, पेट्रोल पंप, होटल, पार्क, मार्केट की दुकानें, धार्मिक स्थल, ATM, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को बाहरी और स्ट्रीट लाइट बंद रखने के लिए कहा गया है। चंडीगढ़-मोहाली सैटेलाइट शहर में जेनरेटर, इन्वर्टर और किसी भी तरह के पावर बैकअप को बाहर की लाइट के लिए इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...