9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा क्यों रोक दी गई? भारत-पाकिस्तान में सरहद पर...

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा क्यों रोक दी गई? भारत-पाकिस्तान में सरहद पर तनाव के बीच चारधाम यात्रा में अलर्ट

Published on

देहरादून/केदारनाथ:

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा के लिए सभी हेलिकॉप्टर सेवाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने एहतियाती उपायों के तहत केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए सभी हेली सेवाओं को रोकने का आधिकारिक आदेश जारी किया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। चारों धामों में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। तीर्थ यात्रियों की जांच भी की जा रही है। पुलिस की ओर से चारों धामों के आसपास संदिग्धों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है। रात-दिन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी की जा रही है।

सीमा पर तनाव के बीच उत्तराखंड के कई शहरों में दिन के अलावा रात में भी चेकिंग की जा रही है। प्रमुख चौराहों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई है। इसी महीने 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट को 4 मई को दर्शनार्थ खोला गया था। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट 30 मई को खोले जा चुके हैं। पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...