10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबुलेटप्रूफ जैकेट और सलवार-कमीज पहने पंजाब में घुसने की कोशिश कर रहा...

बुलेटप्रूफ जैकेट और सलवार-कमीज पहने पंजाब में घुसने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF ने किया ढेर

Published on

फिरोजपुर

पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। यह घटना भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई। घुसपैठिये ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। वह ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद बीएसएफ ने उसे गोली मार दी। घुसपैठिये की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिरोजपुर के जिला अस्पताल में घुसपैठिये का शव रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि घुसपैठिये का मकसद क्या था। BSF ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है।

जवानों ने रुकने को कहा
यह घटना फिरोजपुर के ममदोट सेक्टर में लक्खा सिंह वाला चौकी के पास हुई। बीएसएफ के जवानों ने 7-8 मई की रात को यह कार्रवाई की। तड़के करीब 2:30 बजे गश्त कर रहे जवानों को बॉर्डर पिलर नंबर 207/1 के पास कुछ हलचल दिखाई दी। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति पाकिस्तानी क्षेत्र से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा है। BSF जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद जवानों ने उसे गोली मार दी। तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

काले रंग की सलवार कमीज पहनी थी
सिविल अस्पताल फिरोजपुर की CMO डॉ. राजविंद्र कौर ने बताया कि शव की पहचान करने के लिए 72 घंटे का समय है। इसके बाद बीएसएफ आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला BSF देख रही है, इसलिए वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सकतीं। पुलिस के अनुसार, घुसपैठिये ने काले रंग की सलवार कमीज पहनी थी। उसने ऊपर से हाफ बाजू की जैकेट भी पहनी हुई थी। बुलेट प्रफ जैकेट बहुत मैली थी। उसके गले में मनकों की माला भी थी। घुसपैठिये के नाखून काफी बढ़े हुए थे और शरीर कमजोर लग रहा था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...