16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत ने मचाई पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस में तबाही… सैटेलाइट तस्वीरों में...

भारत ने मचाई पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस में तबाही… सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा हाल, मुनीर सेना की किरकिरी

Published on

इस्लामाबाद

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत शनिवार को पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया है। इनमें सरगोधा का एयरबेस भी है। पाक फौज ने कहा है कि एयरबेस को कोई खास नुकसान नहीं है लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि सरगोधा स्थित मुशर्रफ एयर बेस पर काफी नुकसान भारत की स्ट्राइक से हुआ है। खुफिया विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने सरगोधा बेस की सैटेलाइट तस्वीरें ली हैं। इन तस्वीरों में भारत के हवाई हमलों से बेस के रनवे को हुआ नुकसान दिख रहा है।

पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन, मिसाइल और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करते हुए सैन्य और नागरिक संपत्ति को निशाना बनाने की कोशिश की थी। पाकिस्तान ने उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में एयरफोर्स के ठिकानों पर हमले किए। इसके जवाब में भारत ने शनिवार को पाकिस्तान के आठ सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए।

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी सच्चाई
डेमियन साइमन ने लैंडसेट से सरगोधा बेस की तस्वीरें लीं है। यह एक सैटेलाइट है, जो मध्यम रिजॉल्यूशन की तस्वीरें लेता है। साइमन ने ट्वीट कर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि आज सुबह भारत के हवाई हमलों के बाद सरगोधा एयरबेस की तस्वीर ली। रिजॉल्यूशन सीमित है लेकिन फिर भी तस्वीरों से रनवे को संभावित नुकसान का पता चलता है।

पाकिस्तान ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में शनिवार को ‘ऑपरेशन बुनयान-उन-मारसूस’ शुरू किया है। पाक ने इस ऑपरेशन के तहत भारत पर फतेह मिसाइल दागी लेकिन भारतीय सेना ने इसे नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने तनाव कम करने के भी संकेत दिए हैं। पाक विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि अगर भारत सैन्य कार्रवाई रोकता है तो हम भी रुक जाएंगे।

शनिवार को अमेरिका और चीन की ओर से सख्त बयान जारी करते हुए भारत और पाकिस्तान से हमले रोकने और तनाव कम करने के लिए कहा गया है। पाक आर्मी चीफ की अमेरिका के विदेश मंत्री से बात भी हुई है। इससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों में आने वाले दिनों में तनाव घट सकता है।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...